CSK vs LSG में 8 रन बनाते ही MS Dhoni के नाम हो जाएगा एक और विराट रिकॉर्ड, जानिए कौन सी मिसाल कर रही माही का इंतज़ार
- Written By: नवभारत डेस्क
-विनय कुमार
आज, 3 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे चेन्नई के एम ए चिदंबरम अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में CSK vs LSG संग्राम होगा। इस मैदान पर MS Dhoni की Yellow Army CSK 4 साल बाद खेलने उतरेगी। अगर धोनी बल्लेबाज़ी करने उतरे, तो उनके बल्ले से 8 रन निकलते ही एक विराट कीर्तिमान उनके नाम हो जाएगा। इस समय वे IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 7वें खिलाड़ी हैं।
गौरतलब है कि इस ताज़ा सीजन IPL 2023 के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात टाइटंस से हार मिली थी। उस मैच में धोनी के बल्ले का करिश्मा भी नज़र आया था। उन्होंने 7 गेंदों में 14 रन बनाए थे। हालांकि, और आगे खेल सकने का स्कोप भी नहीं बचा था, वरना नजारा शायद और होता। आज, यदि धोनी सिर्फ 8 रन बनाते हैं, तो वे IPL में 5 हजार रन के आंकड़े को छू लेंगे। गौरतलब है कि 5 हजार रन के आंकड़े को छूने वाले वे CSK के दूसरे और ओवर ऑल आईपीएल खिलाड़ियों में 7वें बल्लेबाज़ बन जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
डिलीवरी बॉय के बेटे का कमाल: संघर्षों को पछाड़ सोमनाथ ने जिम्नास्टिक्स में लहराया परचम, अब ओलंपिक पर है नजर
The Hundred 2026 में दिखेगा भारतीय स्टार्स का जलवा, जानिए किस टीम से खेलेंगी भारतीय महिला खिलाड़ी
शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में फंसे डेविड वॉर्नर, कोर्ट में कबूला जुर्म; अब हो सकती है जेल
टीम इंडिया को मिला नया कोच, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान; गंभीर की जगह इस कोच की हुई ऐंट्री
IPL का इतिहास बताता है कि CSK के धांसू कप्तान एमएस धोनी ने IPL में अब तक खेले कुल 235 मैचों में 4992 रन बनाए हैं। IPL में उनका बेस्ट स्कोर 84 रन रहा है। इस दरम्यान उनके बल्ले से 24 हाफ सेंचुरी निकली हैं।
