चेपॉक के मैदान पर दिखा MS धोनी का अलग अंदाज़, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
- Written By: काजल चोपड़े
मुंबई: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) फ़िलहाल आईपीएल के 16वें सीजन (IPL 16) में जमकर रन बना रहे हैं। धोनी के फैंस उनके मैदान पर देखने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। धोनी भी अपने फैंस को निराश नहीं करते। ऐसा ही कुछ धोनी ने बुधवार को चेपॉक (Chepauk) में खेले गए मैच में किया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (CSL vs DC) के खिलाफ ऐसी बेहतरीन बल्लेबाजी की, जिसे देख फैंस को एक बार फिर पुराने वाले धोनी की झलक देखने को मिली।
बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस मैच के दौरान चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसे ही बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे, तब स्टेडियम का नज़ारा देखने वाला था। सोशल मीडिया पर इस मैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Dhoni’s arrival + Padayappa theme music + Chepauk going mad. This is goosebumps.pic.twitter.com/lAvcTERh9e — Johns. (@CricCrazyJohns) May 11, 2023
दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जब दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे तब स्टेडियम का माहौल देखने लायक था। जब धोनी की मैदान पर एंट्री हो रही थी, तब बैकग्राउंड में पदयप्पा थीम का गाना, फैंस का धोनी-धोनी चिल्लाना, यह पूरा नज़ारा रोंगटे खड़े कर देने वाला था।
सम्बंधित ख़बरें
चेन्नई सुपर किंग्स फैंस के लिए खुशखबरी, MS Dhoni का Video आया सामने, नेट्स पर किया अभ्यास
IPL 2026 से पहले चोटिल हुए MS धोनी? CSK फैंस की बढ़ी धड़कनें! ट्रेनिंग के बाद लंगड़ाते हुए आए नजर, देखें वीडियो
MS Dhoni Viral VIDEO: आईपीएल 2026 की तैयारी और माही का मजाक, नेट्स में धोनी का फनी अंदाज देख फैंस हुए लोटपोट
MS Dhoni का ‘मिशन 2026’ शुरू, Yellow पैड्स पहनकर मैदान पर उतरे माही, नेट्स में दिखा वही पुराना अंदाज- VIDEO
यह वीडियो देख लग रहा था कि, फिल्म का कोई हीरो एंट्री कर रहा है। धोनी ने बुधवार को दिल्ली खिलाफ 8 वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए फैंस का दिल जीता। इस मैच में उनके बल्ले से ऐसे कमाल के शॉट निकले, जिसे देख फैंस खुश हो गए। माही ने दिल्ली के खिलाफ मैच में सिर्फ 9 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 2 छक्के और 9 चौके निकले। इस सीजन धोनी ने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
