जापान में भारतीय पैरा खिलाड़ी ने की महिला से बदसलूकी, पुलिस ने किया अरेस्ट, आजीवन बैन की लटकी तलवार

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान में होटल कर्मचारी से यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगा। मामले में औपचारिक सुनवाई का इंतजार है।
mohammed shams alam sheikh life ban possibility
मोहम्मद शम्स आलम शेख सौजन्य-एक्स @TheKhelIndia
Published on: 
Updated on: 

Mohammed Shams Alam Sheikh: एशियन पैरा गेम्स 2026 के दौरान, भारतीय पैरा-तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को जापान से हिरासत में ले लिया गया और वापस भेज दिया गया है। उन पर एक होटल कर्मचारी के साथ यौन दुर्व्यवहार करने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि जब होटल की एक महिला कर्मचारी अपना हाउसकीपिंग का काम कर रही थी, तब 40 वर्षीय आलम ने उसे गलत तरीके से छुआ।

मामले में औपचारिक सुनवाई का इंतजार

पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया अब इस मामले में औपचारिक सुनवाई का इंतजार कर रही है, और इसके बाद आलम पर आजीवन प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा सकता है।

शम्स को 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट खेलना था

भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख बिहार के रहने वाले है। उन्होंने जापान में पैरा एशियन गेम्स के दौरान होटल में हाउसकीपिंग महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ की। यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप में जापान की पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और भारत वापस डिपोर्ट कर दिया।

मोहम्मद शम्स आलम शेख को पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) की ओर से भारत डिपोर्ट किया गया। बुधवार को शम्स को 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में खेल खेलना था।

mohammed shams alam sheikh life ban possibility
भारत ने तीरंदाजी में जीता पहला गोल्ड, शीतल देवी और तोमन कुमार ने फाइनल में इंडोनेशिया को दी मात

शम्स आलम पर बैन का खतरा

मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद 40 साल के मोहम्मद शम्स आलम शेख का करियर पर तलवार लटक रही है। पूर्व वर्ल्ड के नंबर 1 खिलाड़ी शम्स पर अब जल्द ही आजीवन बैन लगने का संकट मंडरा रहा है।

पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना पैरा एशियन गेम्स के दौरान सोमवार को नागोया के 'फोर पॉइंट्स बाय शेरेटन' होटल में हुई। इसी होटल में पैरा स्विमिंग टीम ठहरी हुई है।

mohammed shams alam sheikh life ban possibility
Asian Para Games: सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में जीता गोल्ड, 15.66 मीटर के थ्रो से रचा इतिहास

महिला कर्मचारी ने लगाए आरोप

शिकायतकर्ता एक नेपाली महिला है, जो होटल में हाउसकीपिंग का काम करती है। महिला ने आरोप लगाया है कि शम्स ने उन्हें गलत तरीके से छूआ है और टटोलने की कोशिश की है। इस घटना से आहत महिला ने कमरे से बाहर भागकर अपने वरिष्ठ से शिकायत की, जिसके बाद तुरंत ही जापान की पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और मंगलवार को भारत डिपोर्ट कर दिया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com