

Highlights:
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने तीरंदाजी में अपना पहला मेडल हासिल किया है।
शीतल देवी और तोमन कुमार ने फाइनल में इंडोनेशिया को हराकर गोल्ड मेडल जीता है।
स्वाति चौधरी ने महिलाओं की W1 व्यक्तिगत तीरंदाजी में भारत के लिए पहला मेडल जीतकर इतिहास रचा।
Asian Para Games 2026 India Archery Gold: शीतल देवी और तोमन कुमार ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 के मिक्स्ड टीम कंपाउंड फाइनल में इंडोनेशिया को 151-148 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
शीतल देवी और तोमन कुमार की शानदार भारतीय जोड़ी ने यह कारनामा कर दिखाया और भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। मिक्स्ड टीम कंपाउंड फाइनल में, भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया को 151–148 से हराया।
दूसरी ओर, पहली बार हिस्सा ले रहीं स्वाति चौधरी ने गुरुवार को यहां एशियन पैरा गेम्स में महिलाओं की W1 व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा में भारत के लिए पहला पदक जीतकर इतिहास रच दिया। स्वाति ने फाइनल में कड़ी टक्कर दी, लेकिन चीन की मेंगक्वान सेन से 4-6 से हार गईं, जिससे उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
उन्होंने बेहद तकनीकी W1 श्रेणी यानी वे एथलीट जिनके चारों अंगों में समस्याएं हैं, उसमें हिस्सा लिया। बड़े अंतरराष्ट्रीय ट्रायल के लिए कम आर्थिक मदद मिलने के बावजूद, उन्होंने लगातार विश्व-स्तरीय प्रदर्शन किया है। उनका साहस उन एथलीटों के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो गंभीर शारीरिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं।
एशियन पैरा गेम्स मेडल टैली में भारत चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने अब तक 16 गोल्ड मेडल, 22 सिल्वर मेडल और 33 ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर लिया है। भारत के पास कुल 71 मेडल आ चुके है।
वर्तमान में, मेडल टैली में रिपब्लिक ऑफ चाइना 116 गोल्ड, 64 सिल्वर और 70 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 250 मेडल के साथ पहले स्थान पर है। 32 गोल्ड, 33 सिल्वर, 33 ब्रॉन्ज मेडल के साथ उजबेकिस्तान कुल 98 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है। जापान 30 गोल्ड मेडल, 38 सिल्वर और 38 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 106 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर है।
खबर अपडेट की जा रही है..