IPL 2027 Auction: क्या ब्रिटिश पासपोर्ट पर आईपीएल खेलेंगे मोहम्मद आमिर? खुद सामने आकर दिया ये बड़ा बयान

IPL 2027: क्या ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर IPL 2027 के ऑक्शन में उतरेंगे? सोशल मीडिया पर चल रही इन अटकलों और अफवाहों पर खुद मोहम्मद आमिर ने किया खुलासा।
Mohammad Amir IPL 2027
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने IPL खेलने पर दी प्रतिक्रिया

  • ब्रिटिश पासपोर्ट के जरिए भारत में एंट्री करने पर दिया बड़ा बयान

  • आईपीएल 2027 ऑक्शन में शामिल होने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया

Mohammad Amir On IPL 2027: ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद क्या मोहम्मद आमिर IPL में खेलने के लिए भारत का रुख करेंगे? इस सवाल ने बीते कुछ दिनों से क्रिकेट जगत में एक नई चर्चा छेड़ दी थी। सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में खबरें थीं कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज IPL 2027 के ऑक्शन में उतरने की तैयारी कर रहे हैं और ब्रिटिश पासपोर्ट के जरिए भारत में एंट्री कर सकते हैं। लेकिन अब खुद आमिर ने सामने आकर इन सभी अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है।

मोहम्मद आमिर ने खबरों का किया खंडन

34 वर्षीय मोहम्मद आमिर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट साझा कर आईपीएल 2027 ऑक्शन में शामिल होने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि बस यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि आईपीएल के बारे में आई खबर सच नहीं है।

आमिर का यह बयान उस रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें दावा किया गया था कि ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद वह एक विदेशी खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल की नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, उनके इस ताजा बयान ने फिलहाल इन सभी अफवाहों पर रोक लगा दी है।

Mohammad Amir IPL 2027
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज कल से शुरू, शुभमन गिल संभालेंगे कमान; जानें मैच शुरू होने का समय और लाइव डिटेल्स

क्यों शुरू हुई थी आईपीएल की चर्चा?

दरअसल, मोहम्मद आमिर को आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश नागरिकता मिल चुकी है। इतिहास गवाह है कि इससे पहले भी पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अज़हर महमूद ब्रिटिश पासपोर्ट के आधार पर किंग XI पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। यही वजह थी कि आमिर को ब्रिटिश नागरिकता मिलते ही उनके आईपीएल में खेलने की संभावनाओं को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे।

APL ड्राफ्ट से जुड़ा है पूरा मामला

इस पूरी चर्चा को हवा तब मिली जब आमिर ने दुबई में होने वाले अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) ड्राफ्ट के लिए अपना नाम दर्ज कराया। इस ड्राफ्ट में आमिर को एक ब्रिटिश खिलाड़ी के तौर पर 'प्लैटिनम कैटेगरी' में रखा गया है, जबकि उनके निवास का देश पाकिस्तान बताया गया है। इसी आधिकारिक घटनाक्रम के बाद भारतीय मीडिया और फैंस के बीच उनके आईपीएल 2027 ऑक्शन में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं।

Mohammad Amir IPL 2027
राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान, 22 नवंबर को पाकिस्तान-A से होगा मुकाबला

भविष्य की योजनाओं पर आमिर का रुख

आमिर के ताजा बयान से यह साफ है कि आईपीएल 2027 ऑक्शन में शामिल होने को लेकर फिलहाल जो भी खबरें चल रही हैं, वे पूरी तरह गलत हैं। आमिर ने मौजूदा समय में इस कैश-रिच लीग में खेलने की किसी भी योजना से साफ इनकार किया है।

हालांकि, उन्होंने भविष्य में कभी आईपीएल खेलने की संभावना पर भी कोई स्पष्ट या अंतिम फैसला नहीं दिया है, जिससे आगे के लिए दरवाजे पूरी तरह बंद भी नहीं माने जा सकते।