मोदी-पुतिन ने एक ही कार में की एंट्री, बिश्केक में शुरू हुआ वर्ल्ड नोमैड गेम्स 2026 का भव्य आगाज

World Nomad Games 2026: बिश्केक में PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही कार में सवार होकर 6वें वर्ल्ड नोमैड गेम्स 2026 के भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
Modi and Putin arrived in the same car; the grand opening of the World Nomad Games 2026 kicked off in Bishkek.
वर्ल्ड नोमैड गेम्स 2026 (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

PM Modi Visits World Nomad Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी किर्गिस्तान यात्रा के दौरान सोमवार को बिश्केक एरिना पहुंचे, जहां उन्होंने छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स 2026 के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की रही। दोनों नेता एक ही कार में सवार होकर उद्घाटन समारोह में पहुंचे।

उद्घाटन समारोह सोमवार रात स्थानीय समयानुसार करीब 9 बजे बिश्केक एरिना में शुरू हुआ। ये आयोजन पारंपरिक खेलों, संस्कृति और घुमंतू सभ्यताओं की समृद्ध विरासत को दुनिया के सामने रखने का बड़ा मंच है।

110 से ज्यादा देश ले रहे हिस्सा

वर्ल्ड नोमैड गेम्स 2026 में 110 से ज्यादा देश हिस्सा ले रहे हैं। भारत भी 87 सदस्यों के दल के साथ प्रतियोगिता में शामिल हुआ है। भारतीय दल में 73 खिलाड़ी, 10 सांस्कृतिक प्रतिनिधि और वैज्ञानिक कार्यक्रम के चार प्रतिभागी शामिल हैं।

इस बार प्रतियोगिता में कुल 43 खेल शामिल किए गए हैं। इनमें गोलेश, कुराश और मंगोल बोख जैसे पारंपरिक कुश्ती मुकाबलों के साथ कोक बोरू, केकपार, घुड़सवारी, तोगुज कारगूल, मंगला, ओवारे, चुको, ओर्डो, रस्साकशी और स्ट्रॉन्गमैन जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी।

खेलों के साथ संस्कृति का भी उत्सव

इन खेलों का आयोजन सिर्फ प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं है। यहां 'इको ऑफ नोमैड्स', नोमैड फेस्ट, 'हेरिटेज ऑफ नोमैड्स', आर्ट लैब और एथनो-बाजार जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा घुमंतू समुदायों की विरासत, पारंपरिक ज्ञान और संस्कृति पर चर्चा के लिए विशेष वैज्ञानिक कार्यक्रम भी रखा गया है।

Modi and Putin arrived in the same car; the grand opening of the World Nomad Games 2026 kicked off in Bishkek.
टीम इंडिया के खिलाफ बड़ा मौका! ऑस्ट्रेलिया ए में हुई इस खिलाड़ी की वापसी, क्या टेस्ट टीम का दरवाजा फिर खुलेगा?

किर्गिस्तान से शुरू हुई थी परंपरा

वर्ल्ड नोमैड गेम्स की शुरुआत का विचार 2012 में सामने आया था। किर्गिस्तान, अजरबैजान, कजाखस्तान और तुर्किये ने बिश्केक घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद पहला आयोजन 2014 में किर्गिस्तान में हुआ। 2016 और 2018 में भी किर्गिस्तान ने इसकी मेजबानी की।

इसके बाद 2022 में तुर्किये और 2024 में कजाखस्तान में वर्ल्ड नोमैड गेम्स आयोजित हुए। अब छठे संस्करण की मेजबानी एक बार फिर किर्गिस्तान कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की उद्घाटन समारोह में मौजूदगी भारत और किर्गिस्तान के बीच मजबूत संबंधों के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक स्तर पर दोनों देशों की बढ़ती साझेदारी को भी दिखाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com