Olympics-2028 में Men’s Cricket Tournament भी होगा, जानिए कितनी टीमों को मिलेगी जगह और किस फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट
- Written By: किर्तेश ढोबले
File Photo
–विनय कुमार
क्रिकेटप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। ख़बर है कि आगामी ओलंपिक-2028 (Olympic-2028) में एक बार फिर क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है। ICC की तरफ़ से ओलंपिक में 6 देशों की टीम को शामिल करने की सिफारिश की गई है।
गौरतलब है कि Olympics-2028, जो लॉस एंजेलिस में होना है, में क्रिकेट को शामिल करने के लिए ICC की तरफ से पूरी कोशिश की जा रही है। Telegraph के मुताबिक, ICC ने Men’s और Women’s की 6-6 टीमों को टूर्नामेंट कराने की बात की है। बताया जा रहा है कि यह टूर्नामेंट यदि हुई, तो T20I Format में होगी। और, ICC की टॉप वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर 6 टीमों को ओलिंपिक में जगह दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा ऐलान, अब ओलंपिक गोल्ड पर टिकी भारतीय टीम की नजरें
LA28 के लिए क्रिकेटिंग इवेंट पर ICC का मंथन शुरू, फॉर्मेट और क्वालीफिकेशन को…
IPL 2025 Final से पहले UK के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बताई अपने पसंदीदा टीम, ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी…
LA Olympics 2028: अमेरिका का ये शहर करेगा क्रिकेट की मेजबानी, जय शाह ने किया ऐलान
बताया जा रहा है कि, Men’s T20I Cricket और Women’s T20I Cricket के मुकाबलों को एक साथ अलग-अलग जगह पर कराए जाने की बजाय, एक के बाद एक ही जगह पर कराया जा सकता है। एक टीम में कुल खिलाड़ियों की संख्या 14 तक की अनुमति रहेगी।
गौरतलब है कि Olympics -2028 में 6 टीमों के बीच होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट 3-3 टीमों के 2 ग्रुप में कराया जाएगा। और, दोनों ग्रुप के टॉप-2 टीम सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी। फाइनल मैच में जीतने वाली टीम को गोल्ड मेडल और रनर-अप टीम को सिल्वर मेडल मिलेगा। यही नहीं, सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों के बीच ब्रॉन्ज मेडल के लिए एक मुकाबला होगा।
