Mary Kom: मैरी कॉम पर पूर्व पति का बड़ा आरोप, जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर का दावा, विवादों में ‘सुपरमॉम’
Mary Kom Ex Husband: 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम और उनके पूर्व पति करुंग ऑनलर के बीच विवाद गहरा गया है। ऑनलर ने मैरी कॉम पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और उनके करियर को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
मैरी कॉम पर पूर्व पति ने लगाया आरोप, फोटो- नवभारत
Mary Kom Husband Controversial Statement: भारतीय बॉक्सिंग की दिग्गज एमसी मैरी कॉम इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और पूर्व पति के साथ चल रहे कानूनी व जुबानी जंग को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके पूर्व पति करुंग ऑनलर ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मैरी कॉम पर शादी के बाद जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया है।
मैरी कॉम के पूर्व पति करुंग ऑनलर ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। ऑनलर के अनुसार, साल 2013 में मैरी कॉम का एक जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर चल रहा था। उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर उन दोनों के बीच और उनके परिवारों के बीच काफी बड़ा झगड़ा हुआ था, हालांकि उस समय सुलह हो गई थी। ऑनलर यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे दावा किया कि साल 2017 में भी मैरी कॉम अपनी एकेडमी में काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ रिश्ते में थीं। ऑनलर का कहना है कि उनके पास सबूत के तौर पर व्हाट्सएप मैसेज और उस व्यक्ति का नाम भी मौजूद है।
धोखाधड़ी और संपत्ति हड़पने के आरोप-प्रत्यारोप
यह पूरा विवाद तब सार्वजनिक हुआ जब मैरी कॉम ने एक टीवी शो के दौरान अपने पूर्व पति पर करोड़ों की धोखाधड़ी और संपत्ति हड़पने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। मैरी कॉम ने दावा किया था कि ऑनलर ने उनकी जानकारी के बिना उनके नाम पर लोन लिए और कुछ संपत्तियां भी अपने नाम करवा लीं। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा घर उनकी कमाई से चलता था और ऑनलर एक रुपया भी नहीं कमाते थे।
इन आरोपों के जवाब में ऑनलर ने पलटवार करते हुए कहा कि मैरी कॉम ने उन पर करोड़ों रुपये चुराने का झूठा आरोप लगाया है। उन्होंने चुनौती दी कि अगर ऐसा है तो मैरी कॉम उनका बैंक अकाउंट चेक कर सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी का आगाज़: सुनेत्रा पवार बोलीं-अब तकनीक से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टिकेगा खेल
GT vs RCB: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, GT की जीत में गेंदबाजों ने निभाई अहम भूमिका
PSL 2026: आउट होने पर भड़के स्टीव स्मिथ, ड्रेसिंग रूम में जमकर मचाया उत्पात, पीसीबी लेगा एक्शन? देखें वीडियो
IPL 2026 के बीच दिल जीत लेगा GT खिलाड़ियों का ये अंदाज, कैंसर पीड़ितों के लिए दान की अपनी मैच फीस और जर्सी
Watch: “I will talk about what she told Lok Adalat. Firstly, in 2013, she was having an affair with a junior boxer. Our families had a fight, and after that, we compromised. And since 2017, she’s been having a relationship (with someone) working at the Mary Kom Boxing Academy. I… pic.twitter.com/dW4v99Lzqk — IANS (@ians_india) January 13, 2026
यह भी पढ़ें: बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद के दिल्ली आवास पर लगी भीषण आग, बाल-बाल बची जान, दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर
‘यूज एंड थ्रो’ की तरह बाहर निकाला: ऑनलर
करुंग ऑनलर ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मैरी कॉम की एकेडमी की नींव रखने और उसे खड़ा करने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका थी, लेकिन अब उन्हें “यूज एंड थ्रो” की तरह बाहर कर दिया गया है। ज्ञात हो कि मैरी कॉम और ऑनलर ने पिछले साल ही अपने तलाक की पुष्टि की थी, जिसके बाद से दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का यह सिलसिला और तेज हो गया है। 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी मैरी कॉम के लिए ये आरोप उनकी छवि पर एक बड़ा प्रहार माने जा रहे हैं, जबकि ऑनलर अब न्याय की मांग कर रहे हैं।
Frequently Asked Questions
-
Que: मैरी कॉम पर उनके पूर्व पति ने मुख्य रूप से क्या आरोप लगाया है?
Ans: उनके पूर्व पति करुंग ऑनलर ने मैरी कॉम पर शादी के बाद जूनियर बॉक्सर के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का गंभीर आरोप लगाया है।
-
Que: ऑनलर के दावों के अनुसार मैरी कॉम का अफेयर कब और किसके साथ था?
Ans: ऑनलर के अनुसार, मैरी कॉम का 2013 में एक जूनियर बॉक्सर और 2017 में अपनी ही एकेडमी के एक कर्मचारी के साथ रिश्ता रहा था।
-
Que: मैरी कॉम ने अपने पूर्व पति पर कौन से गंभीर आरोप लगाए थे?
Ans: मैरी कॉम ने एक टीवी शो में आरोप लगाया था कि ऑनलर ने उनके नाम पर गुप्त रूप से लोन लिए, संपत्ति हड़पी और करोड़ों की धोखाधड़ी की।
