स्टार निशानेबाज मनु भाकर संभालेगी कमान, समापन समारोह में होगी भारत की ध्वजवाहक
पेरिस ओलंपिक 2024 के समापन समारोह में भारत की ओर से ध्वजवाहक के रूप में महिला प्रतिभागी का नाम सामने आ चुका है। जोकि इस बार भारत को दो पदक दिलाने वाली मनु भाकर होगी। मनु भाकर समापन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
- Written By: प्रिया जैस
मनु भाकर (सौजन्य- सोशल मीडिया)
पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने अपना एक प्रतिष्ठित स्थान बना लिया है। मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीते है। इसी के साथ ही मनु को समापन समारोह में भारत के लिए एक अहम भूमिका निभाने का मौका मिलेगा। भारत की दो बार की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मनु भाकर पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी।
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के सूत्रों ने बताया कि भाकर समापन समारोह में भारत की महिला ध्वजवाहक होंगी। समारोह के लिए भारत के पुरुष ध्वजवाहक की पुष्टि होना अभी बाकी है। पेरिस ओलंपिक का समापन समारोह 11 अगस्त को होगा।
भाकर ने पेरिस में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और ग्रीष्मकालीन खेलों में दो कांस्य पदक जीतकर कई उपलब्धियां हासिल कीं।
सम्बंधित ख़बरें
Thailand Open: पीवी सिंधु और श्रीकांत का धमाकेदार आगाज, पहले ही दौर में विरोधियों को दी मात
Gagan Narang Birthday: पायलट बनने के सपने से लेकर शूटिंग तक का सफर, राइफल दिलाने के लिए पिता ने बेच दिया था घर
हर जगह क्रिकेट घुसाना जरूरी है क्या? मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल पर हंगामा, सोशल मीडिया पर बवाल!
भारत में होंगे एशियन गेम्स? ओलंपिक की दावेदारी के बीच सरकार ने एक और बड़े टूर्नामेंट के लिए भरा दम
टोक्यो में मनु का प्रदर्शन
22 वर्षीय निशानेबाज के लिए पेरिस ओलंपिक एक तरह से मुक्ति का दिन रहा। 2021 में टोक्यो ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालीफिकेशन राउंड के दौरान उनकी बंदूक खराब हो गई, जिससे वे अच्छा प्रदर्शन करने से चूक गई थी।
उनके पास अपने शॉट्स का कोटा पूरा करने के लिए बहुत कम समय बचा था। वह फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई करने के लिए आवश्यक शीर्ष आठ में जगह बनाने से चूक गईं और 12वें स्थान पर रहीं।
पेरिस ओलंपिक में मनु का प्रदर्शन
भाकर ने महिलाओं की व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल करके मौजूदा ओलंपिक में भारत के लिए पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद, सरबजोत सिंह और भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल (मिश्रित टीम) स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
यह भी पढ़ें- Paris Olympic Day 9: लक्ष्य सेन के सेमीफाइनल पर होगी भारत की नज़र, जानें 4 अगस्त का पूरा शेड्यूल
उनके पास पेरिस से तीन पदक जीतने का मौका था। लेकिन अपने अंतिम इवेंट में, वह ऐतिहासिक ग्रैंड ट्रेबल से चूक गईं और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं। वह ओलंपिक में तीन पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनने का अवसर चूक गईं।
अब तक दो पदक जीत चुके खिलाड़ी
भाकर स्वतंत्रता के बाद पेरिस ओलंपिक के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली भारतीय दल की पहली एथलीट हैं। इससे पहले 1900 के ओलंपिक में, नॉर्मन प्रिचर्ड ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दो पदक जीते थे, दोनों ही 200 मीटर और 200 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक थे।
यह भी पढ़ें- ब्रिटेन पर ‘ग्रेट’ विक्ट्री दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट कटाएगी टीम इंडिया! टोक्यो में मात देकर जीता था कांस्य
मनु भाकर ओलंपिक में कई व्यक्तिगत पदक जीतने वाले एथलीटों के एक विशिष्ट समूह में भी शामिल हो गईं है। वे पीवी सिंधु (रियो 2016 में बैडमिंटन रजत और टोक्यो 2020 में कांस्य पदक) और सुशील कुमार (2008 बीजिंग ओलंपिक में कुश्ती कांस्य और 2012 लंदन ओलंपिक में रजत पदक) के साथ इस सूची में शामिल हो गई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
