Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लियोनेल मेस्सी, फ्रेसर प्राइस ने जीते लॉरेस वैश्विक खेल पुरस्कार

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: May 28, 2024 | 05:19 PM
Follow Us
Follow Us:

पेरिस: अर्जेटीना (Argentina) की विश्व कप 2022 (World Cup 2022) में खिताबी जीत के नायक रहे महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) को विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का लॉरेस पुरस्कार (Laureus Global Sports Awards) दिया गया जबकि जमैका की फर्राटा धाविका शैली अन फ्रेसर प्राइस सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनी गई। फ्रेसर प्राइस ने पिछले साल विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पांचवीं बार सौ मीटर का स्वर्ण पदक जीता।

लॉरेस खेल पुरस्कार (Laureus Global Sports Awards) सोमवार की रात को पेरिस में दिये गए। वर्ष 2020 के बाद पहली बार पुरस्कार व्यक्तिगत रूप से दिये गए। मेस्सी को 2020 में फॉर्मूला वन ड्राइवर लुईस हैमिल्टन के साथ संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया गया था।

तीन ओलंपिक और दस विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक विजेता फ्रेसर प्राइस ने इसे अपने कैरियर के सर्वश्रेष्ठ सम्मान में से एक बताते हुए कहा ,‘‘ सुर्खियों में रहने वाले खिलाड़ियों के लिये जरूरी है कि वे अगली पीढी के लिये मिसाल कायम रकें।”

सम्बंधित ख़बरें

जबलपुर में मोबाइल दुकान और चाय टपरे में घुसी तेज रफ्तार कार, 6 लोग घायल, हिरासत में ड्राइवर

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस का नया रिकॉर्ड: शरद पवार को पछाड़ बने तीसरे सबसे लंबे समय तक रहने वाले CM

जन्मदिन विशेष: एक गैरेज से 12 लाख करोड़ की टेक कंपनी तक का सफर, शिव नादर ने कैसे खड़ा कर दिया HCL का साम्राज्य

Navabharat Nishanebaaz: नेता छोड़ रहे कांग्रेस का हाथ, पसंद आ रहा BJP का साथ

स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अलकाराज को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ सफलता का पुरस्कार मिला। बीस वर्ष के अलकाराज ने 2022 अमेरिकी ओपन जीता और नंबर वन रैंकिंग तक पहुंचे। दिल का दौरा पड़ने के बाद फिट होकर प्रीमियर लीग में वापसी करने वाले फुटबॉलर क्रिस्टियन एरिक्सन को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वापसी का पुरस्कार मिला।(एजेंसी)

Lionel messi shelly ann fraser pryce win top laureus global sports awards

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2023 | 11:48 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.