-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Lewis Kimber Scored 43 Runs In 1 Over Of Ollie Robinson
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, लुइस किम्बर ने 1 ओवर में जड़े 43 रन
- Written By: अभिषेक सिंह
कहा जाता है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल का खेल है। इस खेल में कभी भी कुछ भी हो सकता है। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड में चल रही काउंटी क्रिकेट में भी देखने को मिला है। जहां इंग्लैंड के लिए अब तक 20 टेस्ट खेल चुके तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने एक ओवर में 43 रन लुटाए हैं।

ससेक्स बनाम लीसेस्टरशायर मैच के दौरान ओली रॉबिन्सन और लुइस किम्बर (सोर्स-सोशल मीडिया)
स्पोर्टस डेस्क, नवभारत: कहा जाता है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल का खेल है। इस खेल में कभी भी कुछ भी हो सकता है। हार की कगार पर पहुंचकर टीमों का जीत जाना। एक ओवर में 6 छक्के लग जाना, या फिर एक पारी में सभी के सभी 10 विकेट किसी एक गेंदबाज को मिल जाने जैसे रिकॉर्ड्स हमने देखे हैं। करीब-करीब हर मैच मे रिकॉर्ड्स बनते बिगड़ते हैं। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड में चल रही काउंटी क्रिकेट में भी देखने को मिला है। जहां इंग्लैंड के लिए अब तक 20 टेस्ट खेल चुके तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने एक ओवर में 43 रन लुटाए हैं।
इंग्लैंड में लीसेस्टशायर काउंटी क्रिकेट क्लब और ससेक्स के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में हार कगार पर खड़े लीसेस्टरशायर बल्लेबाज लुईस किम्बर ने जीत की राह पकड़ा दी है बल्कि अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से सबको हैरान भी कर दिया है। लुईस की इस ताबड़तोड़ बैटिंग का शिकार इंग्लैंड के लिए 20 टेस्ट मैच खेल चुके तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन भी बन गए। लुइस किम्बर ने रॉबिन्सन के एक ओवर में 43 रन जड़ दिए। यह काउंटी क्रिकेट के इतिहास में दूसरा ऐसा मौका है जब किसी गेंदबाज के एक ओवर में इतने ज्यादा रन मारे गए हैं।
LOUIS KIMBER HAS TAKEN 43 OFF AN OVER pic.twitter.com/kQ4cLUhKN9 — Vitality County Championship (@CountyChamp) June 26, 2024
इससे पहले साल 1989-90 में वेलिंग्टन और कैंटरबरी के बीच खेले गए मुकाबले में गेंदबाज रॉबर्ट वेंस ने एक ओवर में 77 रन लुटाए थे। यह अब तक क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेंट में किसी गेंदबाज के द्वारा एक ओवर में दिए गए सबसे ज्यादा रन हैं। ओली रॉबिन्सन अब अस फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर पहुंच चुके हैं।
उधर दूसरी तरफ लुइस किम्बर अपनी बल्लेबाजी के दम पर तूफान लाते हुए मैच का रुख मोड़ दिया है। पहली पारी में ससेक्स ने 442 रन बनाए थे। जबकि लीसेस्टरशायर की टीम मात्र 275 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। ससेक्स ने दूसरी पारी 6 विकेट पर 296 रन बनाकर घोषित कर दी। इसके बाद 464 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लीसेस्टरशायर की टीम ने 175 रन पर 7 विकेट गवां दिए। इसके बाद मैदान पर लुईस किम्बर के तूफान ने दस्तक दी। जिसकी वजह से इस समय तक लीसेस्टरशायर ने 8 विकेट पर 434 रन बना लिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
County Championship: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले मानव सुथार को बड़ा मौका, इंग्लैंड में फिर मिली नई जिम्मेदारी
एंडरसन ने 20 साल के लड़के जैसी फुर्ती से उड़ाए होश, काउंटी चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने
इंग्लैंड में जलवा बिखरने को तैयार भारत का ये घातक स्पिनर, 8 मुकाबलों में करेंगे शिरकत
राहुल चाहर ने तोड़ा 166 साल पुराना रिकॉर्ड, वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
लीसेस्टरशायर को जीत के लिए अब महज 30 रनों की ज़रूरत है। जबकि अभी 59 ओवर का खेल शेष है। लुइस किम्बर अभी 115 गेंदों में 233 रन बनाकर नाबाद हैं तो दूसरी तरफ बेन माइक तीन रन के निजी स्कोर पर बैटिंग कर रहे हैं। जिस तरह से किम्बर बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे फिलहाल तो यही लग रहा है कि अगले 2 से 3 ओवर में मैच फाइनल हो जाएगा।
Lewis kimber scored 43 runs in 1 over of ollie robinson
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
Aug 05, 2026 | 10:34 AMवैश्विक तनाव कम होते ही भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी भी चढ़ा
Aug 05, 2026 | 10:33 AMUP में BJP विधायक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विनोद सिंह ने किया खंडन, बता दिया क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 10:27 AMलोकसभा सचिवालय के निदेशक ने की खुदकुशी, 15 पन्नों के सुसाइड नोट में छलका दर्द, लिखा- 70 लाख का कर्ज है
Aug 05, 2026 | 10:25 AM‘गुलाटी मारने वाला समाज’ बयान पर बढ़ा बवाल, मुरैना में कुशवाह समाज ने फूंका नरेंद्र सिंह तोमर का पुतला
Aug 05, 2026 | 10:22 AMआज का इतिहास: 5 अगस्त को शुरू हुई ट्रैफिक लाइट, लीला सेठ बनीं पहली महिला मुख्य न्यायाधीश
Aug 05, 2026 | 10:19 AMमुंबई पुलिस से हो गई करोड़ों की ठगी… फर्जी पुलिसकर्मी बनकर हर महीने सैलरी लेते रहे ठग, खुलासे से हड़कंप
Aug 05, 2026 | 09:58 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














