FIFA: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले स्पेन को राहत, कोच ने लमीन यामाल की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

Yamal Fitness Update: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले स्पेन के लिए राहत की खबर है। कोच लुइस डे ला फुएंते ने स्टार खिलाड़ी लमीन यामाल की फिटनेस पर बड़ा अपडेट देते हुए उन्हें पूरी तरह फिट बताया है।
FIFA: Relief for Spain ahead of the World Cup final; coach gives major update on Lamine Yamal's fitness.
लुइस डे ला फुएंते और लमीन यामाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

De La Fuente On Yamal Fitness Update: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले स्पेन के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। टीम के स्टार युवा खिलाड़ी लमीन यामाल पूरी तरह फिट हैं और अर्जेंटीना के खिलाफ खिताबी मुकाबले में खेलने के लिए तैयार हैं। स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि यामाल की फिटनेस को लेकर किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है।

जांघ पर आइ थी जोरदार चोट

सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ मैच के बाद यामाल को लेकर चिंता बढ़ गई थी। वो गुरुवार को टीम के मुख्य ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद उनकी चोट को लेकर अटकलें शुरू हो गई थीं। हालांकि, कोच ने बताया कि उन्हें सिर्फ एहतियात के तौर पर आराम दिया गया था क्योंकि सेमीफाइनल के दौरान उनकी जांघ पर जोरदार चोट लगी थी।

डे ला फुएंते ने कहा कि यामाल अब पूरी तरह सामान्य तरीके से ट्रेनिंग कर रहे हैं और उनकी फिटनेस में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि अंतिम ट्रेनिंग सत्र से पहले खिलाड़ियों को सुरक्षित रखना टीम की प्राथमिकता थी ताकि फाइनल से ठीक पहले किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने इसे 'इनविजिबल ट्रेनिंग' यानी रिकवरी का हिस्सा बताया।

चोट के बाद भी जिताया था मुकाबला

लमीन यामाल इस वर्ल्ड कप में पहले से ही हैमस्ट्रिंग की हल्की चोट के साथ उतरे थे, जिससे उनकी फिटनेस पर नजर रखी जा रही थी। फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल में भी उन्हें एक टक्कर लगी थी, जिसके बाद वो कुछ देर लंगड़ाते हुए नजर आए थे। इसके बावजूद उन्होंने पूरा मैच खेला और स्पेन की 2-0 की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मेसी जैसा खिलाड़ी दोबारा नहीं पैदा हो सकता- ला फुएंते

अब फाइनल में उनका मुकाबला अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी से होगा। 39 वर्षीय मेसी का ये आखिरी वर्ल्ड कप फाइनल हो सकता है, जबकि यामाल पहली बार इस बड़े मंच पर उतरेंगे। दोनों खिलाड़ियों की तुलना पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए डे ला फुएंते ने कहा कि मेसी जैसा खिलाड़ी दोबारा नहीं पैदा हो सकता, लेकिन यामाल को किसी की नकल नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, 'मेसी फुटबॉल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं और युवा खिलाड़ियों के लिए मिसाल हैं। लेकिन लमीन को सिर्फ लमीन ही बने रहना चाहिए। उसके पास असाधारण प्रतिभा है और हमारा काम उसे उसी तरह आगे बढ़ने में मदद करना है।'

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com