मेगा ऑक्शन से पहले KKR ने किया बड़ा ऐलान, भरत अरुण को दी बड़ी जिम्मेदारी
- Written By: मृणाल पाठक
कोलकाता: भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ उसी भूमिका में जुड़़ गये हैं। इस आईपीएल टीम ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
अरुण की नियुक्ति की घोषणा करते हुए केकेआर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक वेंकी मैसूर ने कहा, ‘‘ हम भारत अरुण जैसे किसी व्यक्ति को अपनी टीम में गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल कर के लिए बहुत उत्साहित हैं। वह काफी अनुभव और विशेषज्ञता के साथ केकेआर से जुड़ेंगे। हमें नाइट राइडर्स परिवार में उनका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।”
अरुण हाल तक रवि शास्त्री के नेतृत्व में भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच थे। अरुण ने भारत के लिए दो टेस्ट और चार एकदिवसीय मैच खेले हैं। वह तमिलनाडु के सफल घरेलू क्रिकेटर रहे हैं। अरुण ने इस बयान में कहा, ‘‘मैं नाइट राइडर्स जैसे एक बेहद सफल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक और बहुत उत्साहित हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
नागपुर: हैंडबॉल छोड़ एथलेटिक्स चुना… अब देश के लिए दौड़ेंगे अनिकेत नलवड़े
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
पाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
टीम के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम ने कहा, ‘‘मैं केकेआर के कोचिंग स्टाफ में बी अरुण का गर्मजोशी से स्वागत करता हूं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल रहे है और मुझे यकीन है कि अरुण हमारे मौजूदा सहयोगियों की मदद करेंगे। मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।” (एजेंसी)
