KBC की हॉट सीट पर दिखेगी चैंपियनों की कहानी, अमिताभ बच्चन के सामने बैठेंगे ये 3 CWG पदक विजेता

CWG Medalists On KBC: कौन बनेगा करोड़पति में शामिल होंगे CWG के 3 मेडल विजेता। बिग बी के सामने अपनी संघर्ष और जीत की दास्तान सुनाएंगे भारत के 3 स्टार एथलीट।
Stories of champions to be seen on the KBC hot seat
झंडू कुमार और अमिताभ बच्चन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Amitabh Bachchan With CWG Winners Episode: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का नाम रोशन करने वाली तीन बड़ी खेल हस्तियां अब टीवी के लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में नजर आएंगी। शर्मिला धनखड़, लवलीना बोरगोहेन और झंडू कुमार को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने KBC की हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, तीनों का विशेष एपिसोड 15 अगस्त के बाद प्रसारित होने की उम्मीद है।

दर्शकों को करेंगे प्रेरित

तीनों खिलाड़ी इस खास एपिसोड में अपने खेल करियर, संघर्ष और कॉमनवेल्थ गेम्स में मिली सफलता की कहानी दर्शकों के साथ साझा करेंगे। खास तौर पर पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के F57 शॉट पुट इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। घरेलू हिंसा से बाहर निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के लिए पदक जीतने तक का उनका सफर लाखों महिलाओं के लिए मिसाल बन चुका है।

वहीं, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 75 किग्रा कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। पैरा-पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने भी पुरुषों के हैवीवेट इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया। उन्होंने 190 किग्रा की बेस्ट लिफ्ट के साथ 130.9 अंक हासिल किए और भारत को खेलों में पहला पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

नए सीजन की खास शुरुआत

KBC का नया सीजन 10 अगस्त को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरू हुआ है। ऐसे में खेलों के इन तीन सितारों का अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर नजर आना शो के लिए भी खास होने वाला है। माना जा रहा है कि एपिसोड में तीनों खिलाड़ी अपने संघर्ष और सफलता से जुड़ी कई अनसुनी बातें भी साझा कर सकते हैं।

Stories of champions to be seen on the KBC hot seat
वर्ल्ड कप से पहले ICC के नए फॉर्मेट पर बवाल, स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने जताई नाराजगी जानिए पूरा मामला

ग्लासगो में भारत का शानदार प्रदर्शन

ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 पदक जीते थे। भारतीय दल 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। कुश्ती, शूटिंग और हॉकी जैसे कई प्रमुख खेलों के शामिल नहीं होने के बावजूद भारत का प्रदर्शन शानदार रहा।

मुक्केबाजी में भी भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। भारतीय मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर सहित कुल 10 पदक जीते। किसी एक कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों के लिए यह सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल का रिकॉर्ड है। अब KBC की हॉट सीट पर इन चैंपियनों की संघर्ष और सफलता की कहानी देश के करोड़ों दर्शकों तक पहुंचने वाली है।

Navbharat Live
navbharatlive.com