-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Jordan Reached Afc Asian Cup Final For The First Time After Defeating South Korea By 2 0
पहली बार Asian Cup के फाइनल में पहुंची जॉर्डन टीम, दक्षिण कोरिया को 2-0 से दी मात
- Written By: अक्सा अंसारी

जॉर्डन टीम (फाइल फोटो)
अल-रेयान (कतर) : याजन अल नैमत (Yazan Al Naimat) और मूसा तमारी (Musa Al-Taamari) के गोल के दम जॉर्डन (Jordan) ने खिताब के प्रबल दावेदार दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर पहली बार एशियाई कप फुटबॉल (Asian Cup Football) के फाइनल में जगह बनायी। अहमद बिन अली स्टेडियम (Ahmed Bin Ali Stadium) में मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच (AFC Asian Cup Semi-Final Match) का पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद अल नैमत और तमारी ने दूसरे हाफ में गोल किये जिससे जॉर्डन ने इतिहास रच दिया।
इसके साथ की दक्षिण कोरिया के कोच जुर्गेन क्लिंसमैन का टीम को तीसरी बार चैम्पियन बनाने का सपना भी टूट गया। इस जीत के बाद जॉर्डन के कोच हुसैन अम्मौता ने कहा, ‘‘ मैंने अपने खिलाड़ियों से कहा था कि वह दक्षिण कोरियाई टीम का जितना सम्मान करना चाहिए उससे अधिक न करें। मुझे लगता है कि इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा।”
? HIGHLIGHTS | ?? Jordan 2️⃣-0️⃣ Korea Republic ?? ?♂️ Super Jordan stun Korea Republic to reach historical #AsianCupFinal! Match Report ? https://t.co/FtDzkuohOv#AsianCup2023 | #HayyaAsia | #JORvKOR pic.twitter.com/a43oeuwA9F — #AsianCup2023 (@afcasiancup) February 7, 2024
उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास गंवाने के लिए कुछ नहीं था।” फाइनल में जॉर्डन के सामने ईरान और गत चैम्पियन कतर के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच के विजेता की चुनौती होगी। खिलाड़ी के तौर पर 1990 में वेस्ट जर्मनी के लिए विश्व कप जीत चुके दक्षिण कोरिया के कोच क्लिंसमैन ने इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा, ‘‘ किसी टीम के लिए टूर्नामेंट कैसा होगा इसके लिए कोच हमेशा जिम्मेदार होता है। लक्ष्य फाइनल में पहुंचना था. हम फाइनल तक नहीं पहुंचें।”
उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने मौके को भुनाने में नाकाम रहे। हम जॉर्डन को बधाई देते है। वे फाइनल में पहुंचने के हकदार थे।” मैच 53वें मिनट में पार्क योंग-वू से गेंद कब्जाने के बाद तामारी ने अल नैमत को पास दी और इस खिलाड़ी ने दक्षिण कोरिया के गोलकीपर जो हयोन को छका कर टीम का खाता खोला। तमारी ने इसके 13 मिनट बाद टीम के लिए दूसरा गोल कर स्टेडियम में मोजूद प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया। जॉर्डन अपने ग्रुप (ई) में दक्षिण कोरिया के बाद तीसरे स्थान पर रहते हुए मुश्किल से अंतिम 16 में पहुंचा था।
सम्बंधित ख़बरें
(एजेंसी)
Jordan reached afc asian cup final for the first time after defeating south korea by 2 0
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डॉक्टरों की चेतावनी: मांगें नहीं मानीं तो इमरजेंसी सेवाएं भी होंगी बंद, संभाजीनगर में 90% निजी हॉस्पिटल बंद
Aug 06, 2026 | 07:10 AMनागपुर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं! MARD की हड़ताल से मेडिकल-मेयो में मची अफरा-तफरी; OPD में लगी लंबी कतारें
Aug 06, 2026 | 07:01 AMSawan Kalashtami 2026: आज सावन कालाष्टमी पर करें भगवान काल भैरव की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व
Aug 06, 2026 | 06:58 AMLIVEआज की ताजा खबर 06 अगस्त LIVE: मोहन भागवत आज जेन जी और जेन अल्फा से करेंगे संवाद
Aug 06, 2026 | 06:51 AMबांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पेट्रोल-बम से हमला, पत्थरबाजी और आग लगाने की कोशिश से हड़कंप
Aug 06, 2026 | 06:43 AMHiroshima Day: हिरोशिमा दिवस का इतिहास और परमाणु हमले की दर्दनाक कहानी
Aug 06, 2026 | 06:39 AMस्कूल जाने की उम्र में बने करोड़ों के चाइल्ड स्टार, आदित्य नारायण ने बताया भरना पड़ता था इनकम टैक्स
Aug 06, 2026 | 06:30 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














