-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Jannik Sinner Beat Daniil Medvedev And Won Australia Open 2024
इटली के यानिक सिनर ने पहली बार जीता ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब, डेनियल मेदवेदेव को पांच सेटों में दी मात
- Written By: मृणाल पाठक

यानिक सिनर (PIC Credit: X)
मेलबर्न: यानिक सिनर (Jannik Sinner) ने दो सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australia Open 2024) के फाइनल में दानिल मेदवेदेव (Daniil Medvedev) को 3-6, 3-6, 6-4, 6-4, 6-3 से हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
सेमीफाइनल में उलटफेर कर नोवाक जोकोविच के टूर्नामेंट में लंबे समय से चले आ रहे दबदबे को खत्म करने वाले 22 साल के सिनर पहली बार किसी बड़े टूर फाइनल में खेल रहे थे। वह ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी है। अमेरिकी ओपन 2021 के चैम्पियन मेदवेदेव की ग्रैंडस्लैम में छह फाइनल में यह पांचवीं हार है।
Jannik Sinner beats Daniil Medvedev 3-6 3-6 6-4 6-4 6-3 in the final to lift the men's singles title of the Australian Open 2024. (file photo) pic.twitter.com/OrliGn6B49 — ANI (@ANI) January 28, 2024
तीसरी वरीयता प्राप्त रूस के खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के अपने चौथे पांच-सेट तक चले मैच के साथ ग्रैंड स्लैम के ओपन युग में कोर्ट पर सबसे अधिक समय (24 घंटे और 17 मिनट) बिताने का नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इस मामले में 2022 अमेरिकी ओपन में कार्लोस अल्कराज (23 घंटे 40 मिनट) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। ऑस्ट्रेलियाई ओपन में तीन बार फाइनल में जगह बनाने के बावजूद मेदवेदेव खिताब नहीं जीत सके। वह 2021 में जोकोविच और 2022 में राफेल नडाल से हारे थे। नडाल के खिलाफ भी वह अपनी पहले दो सेट की बढ़त को बरकरार नहीं रख सके थे।
मेदवेदेव इस बार खिताबी मुकाबले तक पहुंचने के लिए पांच-पांच सेट के तीन मैच जीते । इसमें से दो मैचों में उन्होंने शुरुआती दो सेट में पिछड़ने के बाद दमदार वापसी की। सिनर ने इस दौरान फाइनल से पहले छह मैचों में में केवल एक सेट गंवाया जो जोकोविच के खिलाफ तीसरे सेट के टाईब्रेकर में था। मेदवेदेव और सिनर के बीच यह 10वें मुकाबला था जिसमें रूस के खिलाड़ी ने शुरुआत छह मैच जीते थे। सिनर की मेदवेदेव पर यह लगातार चौथी जीत रही। मेदवेदेव ने फाइनल मुकाबले की शुरुआत में अपना दबदबा कायम किया लेकिन इसे जल्दी खत्म करने की हड़बड़ाहट उन्हें भारी पड़ी।
सम्बंधित ख़बरें
Australian Open: अल्काराज ने जीता पहला खिताब, ग्रैंड स्लैम के 58 सीजन में किसका रहा दबदबा; देखें पूरी लिस्ट
Australian Open: कार्लोस अल्काराज ने रचा इतिहास, जोकोविच को हराकर जीता पहला खिताब; तोड़ा 88 साल पुराना रिकॉर्ड
Australian Open 2026 के फाइनल में जोकोविच या अल्काराज कौन मारेगा बाजी? ईशान और अर्शदीप ने बताया अपना फेवरेट
Australian Open: मेंस व्हीलचेयर का खिताब ओडा ने किया अपने नाम, मार्टिन डे ला को हराकर रचा इतिहास
सेमीफाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को चार घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले की थकान का असर अब उनकी खेल पर हावी होने लगा था। मेदवेदेव ने पहले सेट के तीसेर गेम को ब्रेक किया और 36 मिनट में इसे अपने नाम किया। वह दूसरे सेट के दूसरे और चौथे गेम को भी ब्रेक करने में सफल रहे। मैच का रुख हालांकि तीसरे सेट से बदलना शुरू हुआ। मेदवेदेव जब 4-5 से पिछड़ रहे थे तब उनकी तीन फोरहैंड गलतियों से सिनर को सेट जीतने का मौका दे दिया। इटली के इस खिलाड़ी ने इसके साथ ही लय हासिल कर ली।
सिनर ने चौथे सेट के 10वें गेम में मेदवेदेव की सर्विस ब्रेक की। इस बार भी गलती मेदवेदेव की ही थी। उन्होने लगातार तीन बार फोरहैंड से गलती की जिससे यहां के रॉड लीवर अरेना में मौजूद दर्शक भी चौक गये। पांचवें सेट के छठे गेम में, सिनर के पास थके हुए मेदवेदेव के खिलाफ ट्रिपल ब्रेक प्वाइंट था। वह अपने पहले मौके से चूक गए लेकिन अपने अगले फोरहैंड विनर के साथ 4-2 की बढ़त बना ली। वहां से उन्होंने मेदवेदेव को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। (एजेंसी)
Jannik sinner beat daniil medvedev and won australia open 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान का पाखंड बेनकाब, POK के चुनाव को भारत ने बताया दिखावा; MEA ने कहा- अब तक 90 लोगों की हुई मौत
Aug 04, 2026 | 06:13 PMAkola News: अकोला में सुरक्षा गार्ड पर टूटी शराब की बोतल से हमला, दो आरोपी नामजद
Aug 04, 2026 | 06:04 PMयादव समाज को भ्रमित किया गया…दतिया उपचुनाव के बाद दामोदर यादव का चौंकाने वाला दावा; दिया बड़ा बयान
Aug 04, 2026 | 05:57 PMफडणवीस कैबिनेट ने लिए ये 8 ऐतिहासिक निर्णय, किसानों से लेकर आम आदमी तक को मिलेगी बड़ी राहत! देखें पूरी लिस्ट
Aug 04, 2026 | 05:57 PMकेस दर्ज हुआ तो पुलिस में भर्ती नहीं हो पाओगे, जलगांव में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर भड़के मंत्री गिरीश महाजन
Aug 04, 2026 | 05:56 PMपाकिस्तान में तख्तापलट की आहट! मुनीर और नकवी के पावर प्ले से मची भयंकर हलचल
Aug 04, 2026 | 05:56 PMपप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें; प्रयागराज कोर्ट में परिवाद दर्ज, 11 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से होना होगा पेश
Aug 04, 2026 | 05:53 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














