Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एंडरसन बने 700 विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते ‘तेज गेंदबाज’, इनके ऊपर हैं मुरलीधरन और शेनवार्न

  • Written By: अक्सा अंसारी
Updated On: Mar 09, 2024 | 11:02 AM

जेम्स एंडरसन (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

धर्मशाला: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला (Dharamshala) में खेले जा रहे 5वें टेस्ट (IND vs ENG 5th Test Day 3)में भले ही इंग्लैंड टीम इंडिया के आगे फीकी पड़ चुकी है लेकिन इसी मैदान पर यहां के एक तेज गेंदबाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। धर्मशाला के मैदान पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने इतिहास में अपने नाम एक बड़ी कामियाबी दर्ज करवाई है। 

धर्मशाला टेस्ट के तीसरे दिन कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को आउट कर इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टेस्ट इतिहास में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाज बन चुके हैं। यहां उन्होंने कुलदीप को ऑउट करते हुए अपने टेस्ट जीवन का 700वां विकेट हासिल कर लिया है। 

We are so lucky to be witnessing utter greatness ? An unfathomable achievement built of unrivalled skill, longevity and absolute dedication ? Congratulations, @jimmy9 ? pic.twitter.com/fFuDPCoaap — England Cricket (@englandcricket) March 9, 2024 

यहां दर्ज किया नाम 

एंडरसन यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के पहले ‘तेज गेंदबाज’, जबकि कुल तीसरे गेंदबाज है। लिस्ट में उनके ऊपर दो नाम और भी है। उनसे पहले 700 विकेट क्लब में दो स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708) का नाम है। 700 का आंकड़ा पूरा करने के बाद अब एंडरसन का लक्ष्य शेन वॉर्न का रिकॉर्ड होगा। 

सम्बंधित ख़बरें

सिर्फ रफ्तार नहीं दिगाम भी लगाना होगा…एशेज सीरीज से पहले जेम्स एंडरसन ने इंग्लिश पेसर्स को चेताया

India VS England: …तो जडेजा के फिरकी से तबाह होंगी एंडरसन की बादशाहत, इंग्लिश गेंदबाज के रिकॉर्ड से मात्र 3 विकेट दूर

घरेलू मैदान ओल्ड ट्रैफर्ड पर संन्यास ले सकते हैं इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन

इंग्लैंड पर कहर बरपा रहे अश्विन, बड़ी जीत की तैयारी में भारत, देखें Highlights

Another jewel in the crown of James Anderson ? ➡️ https://t.co/NclpXwxcNa
#WTC25 | #INDvENG pic.twitter.com/JV12NGobAB
— ICC (@ICC) March 9, 2024 

41 साल के एंडरसन ने यहां हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (HPCA) में भारत के खिलाफ जारी 5वें और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन को इंग्लैंड क्रिकेट के लिए यादगार बना दिया। इस मैच से पहले एंडरसर 700 विकेट के आंकड़े से सिर्फ 2 विकेट दूर थे। उन्होंने अपने करियर के 187वें टेस्ट मैच में यह उपलब्धि अपने नाम की और 700 क्लब में एंट्री ली। 

बता दें, एंडरसन सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में भी अपना नाम दर्ज करते हुए दूसरे नंबर पर काबिज़ हैं। उनसे आगे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 200 टेस्ट मैच खेले है। 

मैच पर एक नजर 

इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने इतिहास में अपना नाम जरूर दर्ज कर लिया है लेकिन मैच में उनकी टीम की हालत खस्ता है। इंग्लैंड ने यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था, लेकिन उसकी पारी सिर्फ 218 रनों पर ही सिमट गई। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 5, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट अपने नाम किए। भारत अपनी पहली पारी में 477 रन बना चुका है। 

ANDER700N ❤️ pic.twitter.com/jhbhuHYL4k — England Cricket (@englandcricket) March 9, 2024

James anderson became the only fast bowler in the world to take 700 wickets

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 09, 2024 | 11:02 AM

Topics:  

  • James Anderson 700 Wickets

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.