एंडरसन ने 20 साल के लड़के जैसी फुर्ती से उड़ाए होश, काउंटी चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने
James Anderson: जेम्स एंडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में अब भी सक्रिय हैं। वह सिर्फ खेल ही नहीं रहे, बल्कि शानदार प्रदर्शन कर दबदबा भी बनाए हुए हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
जेम्स एंडरसन काउंटी क्रिकेट के दौरान (फोटो- सोशल मीडिया)
James Anderson County Cricket: इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने जुलाई 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन उनका क्रिकेट सफर अभी भी जारी है। मौजूदा समय में वह काउंटी चैंपियनशिप 2026 में लैंकशायर के लिए खेल रहे हैं और टीम की कप्तानी भी संभाल रहे हैं। 43 साल की उम्र में भी एंडरसन का प्रदर्शन चौंकाने वाला है। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और अनुभव के आगे बल्लेबाज टिक नहीं पा रहे हैं और वह लगातार टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन कर रहे हैं।
काउंटी चैंपियनशिप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट
इस सीजन में जेम्स एंडरसन का दबदबा साफ देखने को मिल रहा है। उन्होंने अब तक 6 पारियों में 12.09 की शानदार औसत से 21 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका इकॉनमी रेट भी मात्र 2.54 का रहा है, जो उनकी कसी हुई गेंदबाजी को दर्शाता है। इस सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 66 रन देकर 5 विकेट रहा है। इस तरह एंडरसन न सिर्फ खेल रहे हैं, बल्कि काउंटी क्रिकेट में पूरी तरह से छाए हुए हैं।
James Anderson’s incredible start to his 25th County season 🐐 The 43-year-old is showing no signs of slowing down 🤯 pic.twitter.com/SAJbQbk1At — Sport360° (@Sport360) April 21, 2026
सम्बंधित ख़बरें
SRH vs DC Live Score: हैदराबाद में अक्षर पटेल ने फिर जीता टॉस, सनराइजर्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
IPL 2026 के बीच CSK फैंस के लिए बड़ी खबर, चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुआ घातक कंगारू गेंदबाज
SRH vs DC: दिल्ली कैपिटल्स पर भारी पड़ेगा 23 करोड़ का ये खिलाड़ी, सनराइजर्स हैदराबाद का बड़ा मास्टरस्ट्रोक
IPL 2026 CSK Update: आयुष म्हात्रे हुए बाहर, अब चेन्नई में इस खूंखार ‘सिक्सर किंग’ की हो सकती है एंट्री
शानदार रहा है इंटरनेशनल करियर
जेम्स एंडरसन ने 2002 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और 2024 तक इंग्लैंड के लिए लगातार खेलते रहे। उन्होंने अपने करियर में 188 टेस्ट, 194 वनडे और 19 टी20 मुकाबले खेले। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 704 विकेट दर्ज हैं, जबकि वनडे में 269 और टी20 में 19 विकेट हासिल किए। उनका नाम दुनिया के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में लिया जाता है और उन्होंने लंबे समय तक इंग्लैंड की गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच CSK फैंस के लिए बड़ी खबर, चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुआ घातक कंगारू गेंदबाज
रिकॉर्ड और खास उपलब्धियां
टेस्ट क्रिकेट में जेम्स एंडरसन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं और ओवरऑल वह तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे शेन वॉर्न (708 विकेट) और मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) का नाम आता है। इसके अलावा महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 9 बार आउट करने का रिकॉर्ड भी एंडरसन के नाम है। यह उपलब्धि उनकी गेंदबाजी की गुणवत्ता और निरंतरता को दर्शाती है।
