IPL 2028 Expansion: क्या IPL में शामिल होंगी 2 नई टीमें?, पुणे और वडोदरा रेस में सबसे आगे; रिपोर्ट

Two New IPL Teams: IPL 2028 से 12 टीमों तक विस्तार कर सकती है। 'मिंट' की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI अगले मीडिया राइट्स साइकिल के लिए पुणे-वडोदरा को नई फ्रेंचाइजी के रूप में जोड़ने पर विचार कर रहा है।
ipl 2028
IPL में शामिल होंगी 2 नई टीमेंसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • BCCI 2028 सीजन से 2 नई टीमें जोड़ने की तैयारी में है।

  • 'मिंट' के अनुसार, इस रेस में पुणे और वडोदरा सबसे आगे हैं।

  • यह योजना अभी प्रारंभिक स्तर पर है और अंतिम फैसले में बदलाव हो सकता है।

BCCI IPL Media Rights 2028: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक बार फिर अपने कुनबे को बढ़ाने के लिए तैयार है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी 2028 सीजन से कम से कम दो नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की संभावना तलाश रहा है।

दरअसल, 'मिंट' की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, इस विस्तार के लिए पुणे और वडोदरा सबसे पसंदीदा शहरों के रूप में सामने आए हैं। हालांकि, यह बातचीत अभी शुरुआती चरण में है और अंतिम चयन में बदलाव भी संभव है।

$1 बिलियन से अधिक हो सकती है नई टीमों की वैल्यूएशन

IPL का यह बड़ा विस्तार अगले मीडिया राइट्स साइकिल (2028 से 2032) के दौरान देखने को मिल सकता है। घरेलू बिजनेस घरानों और अंतरराष्ट्रीय निवेश फर्मों (जैसे यूरोपीय बायआउट फंड 'परमीरा', अमेरिकी फैमिली ऑफिस और मिडिल ईस्ट के सॉवरेन वेल्थ फंड) की भारी दिलचस्पी के कारण, प्रत्येक नई फ्रेंचाइजी का मूल्यांकन 1 अरब डॉलर (1 बिलियन डॉलर) को पार कर सकता है। हाल ही में RCB और RR जैसी टीमों में हुए बड़े निवेशों ने लीग की ब्रांड वैल्यू को और मजबूत किया है।

ipl 2028
IND vs NZ 3rd ODI: बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे रद्द, टीम इंडिया ने सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

वडोदरा और पुणे ही क्यों हैं रेस में आगे?

वडोदरा (गुजरात): यह शहर गुजरात को एक बड़े 'स्पोर्टिंग हब' के रूप में स्थापित करने की रणनीतिक योजना का हिस्सा है। 2036 ओलंपिक की मेजबानी की भारत की महत्वाकांक्षाओं के बीच, अहमदाबाद के पास स्थित वडोदरा बुनियादी ढांचे के मामले में तेजी से उभर रहा है।

पुणे (महाराष्ट्र): पुणे का आईपीएल से पुराना नाता रहा है। यह शहर पहले भी 'पुणे वॉरियर्स इंडिया' (2011-2013) और 'राइजिंग पुणे सुपरजायंट' (2016-2017) जैसी टीमों का घरेलू मैदान रह चुका है, जिसके चलते यहां क्रिकेट का एक स्थापित इकोसिस्टम मौजूद है।

ipl 2028
SA vs IND W: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, स्मृति मंधाना संभालेंगी कमान; देखें पूरा शेड्यूल

मीडिया राइट्स से रिकॉर्ड कमाई की उम्मीद

आपको बता दें कि साल 2023-2027 के IPL मीडिया राइट्स से BCCI को करीब 48,000 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम मिली थी। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2028 से शुरू होने वाला अगला साइकिल इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देगा।

2021 में लखनऊ (RP-SG ग्रुप) और अहमदाबाद (CVC कैपिटल) के शामिल होने के बाद से लीग में 10 टीमें खेल रही हैं, और अब 2028 से यह संख्या बढ़कर 12 होने की पूरी उम्मीद है।