रणवीर सिंह के नक्शेकदम पर KKR का यह स्टार खिलाड़ी, शेयर की न्यूड सेल्फी और…
रसेल की तुलना रणवीर सिंह से भी की जा रही है। रसेल की गिनती दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में होती है। उनके नाम टी20 क्रिकेट में 7000 से ज्यादा रन हैं।
- Written By: काजल चोपड़े
नयी दिल्ली: आईपीएल 2023 (IPL 2023) की तैयारी शुरू हो गई है। इसी बीच कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने कुछ ऐसा किया, जिस वजह से अब वह मुश्किल में फंस सकते हैं। आंद्रे रसेल ने अपनी एक न्यूड सेल्फी शेयर की। जिसके बाद हर तरफ सनसनी मच गई है।
वेस्टइंडीज के क्रिकेटर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने शीशे के सामने खड़े होकर न्यूड सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। आंद्रे रसेल की तुलना अब बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से हो रही है। कुछ महीनों पहले रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट किया है।
सम्बंधित ख़बरें
मिल गया आंद्रे रसेल का तोड़! कोच अभिषेक नायर ने शॉर्टलिस्ट किए 3 नाम, KKR के ये फिनिशर मचाएंगे तहलका
आंद्रे रसेल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
IPL 2026 से पहले आंद्रे रसेल ने लिया संन्यास, KKR के लिए संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी
आंद्रे रसल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, इस दिन खेलेंगे अपना आखिरी मुकाबला
34 साल के आंद्रे रसेल (Andre Russell) अपने तूफानी खेल के साथ ही अपनी फिट बॉडी के लिए जाने जाते हैं। इसी बीच रसेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर न्यूड सेल्फी अपलोड की है। ये फोटो उन्होंने वॉर्डरोब सेक्शन में ली है। रसेल शीशे के सामने खड़े होकर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने सेल्फी में इमोजी की मदद से प्राइवेट पार्ट को भी छुपाया है। तस्वीर में उनके सिक्स-पैक एब्स दिख रहे हैं। रसेल ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘करो ज्यादा, बोलो कम!!!’ रसेल की ये सेल्फी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
आंद्रे रसेल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल के 2023 सीजन के लिए रिटेन किया है। इस बीच रसेल ने कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। इससे उनकी बॉडी की फिटनेस का पता चलता है। आंद्रे रसेल की इस न्यूड सेल्फी पर लोगों ने खूब कमेंट्स किए जा रहे हैं। बाद में यह स्टोरी हट गई।
अब इसे सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट्स से शेयर किया जा रहा है। रसेल की तुलना रणवीर सिंह से भी की जा रही है। रसेल की गिनती दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में होती है। उनके नाम टी20 क्रिकेट में 7000 से ज्यादा रन हैं। उन्होंने 381 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने 56 वनडे, 67 T20I और एक टेस्ट मैच भी खेला है।
