Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लगातार मिल रही हार से तिलमिलाए दिल्‍ली कैपिटल्‍स के मालिक, सोशल मीडिया के जरिए निकाला गुस्सा

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Apr 10, 2023 | 11:27 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्‍ली: आईपीएल (IPL 2023) की टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए यह सीजन अभी तक कुछ अच्छा नहीं रहा है। आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत होकर 1 हफ्ता हो गया है। हालांकि, अभी तक दिल्ली की टीम एक भी मैच जीत नहीं पाई है। डेविड वार्नर की कप्तानी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 3 मैच खेले है। इन तीनों मैचों में उन्हें हार मिली है। दिल्ली के ऐसे प्रदर्शन से अब टीम के मालिक पर्थ जिंदल का नाराज हो गए है। 

दिल्ली के मालिक पर्थ जिंदल (Parth Jindal) ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी टीम और मैनेजमेंट पर गुस्सा निकला। उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर कही वायरल हो रहा है। पर्थ जिंदल ने ट्विटर पर लिखा, “तीन मैचों में तीन हार। इसे देख पाना इतना आसान नहीं है। बल्ले के साथ टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। फील्डिंग के दौरान टीम का लचर प्रदर्शन देखने को मिला। हम इस टीम पर अपना विश्वास जताते हैं। चलो फिर से एकजुट होते हैं और मंगलवार को मैदान पर उतरते हैं। मेरा इस टीम में पूरा विश्वास है। दिखा दो दिल्‍ली।”

3 games, 3 losses – very tough to see this @DelhiCapitals – not enough intent with the bat and execution lacking in some areas in the field – we have the belief in this bunch – let’s regroup and start fresh from Tuesday – I believe in this team. Come on Delhi! — Parth Jindal (@ParthJindal11) April 9, 2023

मालूम हो कि, दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक जीएमआर ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ग्रुप के पास हैं। दोनों के पास बराबर की हिस्सेदारी है। दिल्ली के नियमित कप्तान ऋषभ पंत की गैर-मौजूदगी इस टीम की कमान डेविड वॉर्नर को सौपी गई है। हालांकि, कप्‍तान बदलने के बाद भी दिल्ली के प्रदर्शन में कुछ खास सुधार नहीं आया है। 

सम्बंधित ख़बरें

WPL 2026 Final: आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स में खिताबी भिड़ंत, RCB ने जीता टॉस; देखें दोनों टीमों का प्लेइंग-11

RCB W vs DC W, WPL Final, Highlights: आरसीबी ने जीता दूसरा खिताब, दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया

WPL Final: स्मृति मंधाना से 2024 का बदला ले पाएंगी जेमिमा या RCB जीतेगी दूसरा टाइटल? आज वडोदरा में महामुकाबला

WPL 2026 Final: दिल्ली कैपिटल्स की नजरें पहली खिताब पर, स्मृति मंधाना की RCB दूसरी ट्रॉफी के लिए है बेकरार

आईपीएल के 16 वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था। दिल्ली ने दूसरा मैच  गुजरात टाइटंस और तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला। इन तीनों मैचों में दिल्ली को करारी हार मिली। दिल्ली अब अपना चौथा मैच 11 अप्रैल को अरुण जेटली स्‍टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने वाली है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि, दिल्ली अपने होम ग्राउंड पर जीत दर्ज कर सके। 

Ipl 2023 delhi capitals three matches co owner parth jindal annoyed with team management

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2023 | 11:27 AM

Topics:  

  • Delhi Capitals
  • Parth Jindal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.