पहले लगाया स्टेडियम का चक्कर, फिर इस दिग्गज को दिया ऑटोग्राफ, क्या चेपॉक के मैदान पर था MS धोनी का आखिरी मैच?
- Written By: काजल चोपड़े
नई दिल्ली: ‘कैप्टन कुल’, ‘माही’, इन नामों से पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के दुनिया भर में कई फैंस है। क्या आम जनता और क्या क्रिकेटर्स, हर कोई धोनी का जबरा फैन है। ऐसा ही कुछ आईपीएल के 16 वें (IPL 16) सीजन में खेले गए 61वें मैच में देखने को मिला। रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs CSK) ने महेंद्र सिंह धोनी की टीम सीएसके को भले ही 6 विकेट से हराया हो। लेकिन, एमएस धोनी (MS Dhoni) ने सबका दिल जीत लिया।
रविवार को एमएस धोनी मैदान पर जब मैच के बारे में बात करने आए तब उनके फैंस उन्हें देख काफी खुश हो गए। स्टेडियम में धोनी धोनी का नाम गूंज रहा था। ऐसे में धोनी को अपनी बात करने के लिए माइक की आवाज तक बढ़ानी पड़ी। वहीं, आखिर में धोनी ने पूरे स्टेडियम में घूम कर दर्शकों को धन्यवाद दिया।
इसी बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। भारतीय टीम पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर खुद मैदान पर उतरे और अपने शर्ट पर धोनी का ऑटोग्राफ लिया। इस पूरे नज़ारे के बाद अब फैंस के दिल में एक सवाल उठ रहा है कि, क्या यह धोनी का उनके घरेलू मैदान पर फेयरवेल मैच था।
सम्बंधित ख़बरें
76 साल के हुए सुनील गावस्कर, तस्वीरों में देखिए ‘लिटिल मास्टर’ के शानदार करियर की 8 यादगार झलकियां
Sunil Gavaskar 76th Birthday: जानिए ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर के जीवन के अनसुने किस्से और बड़े रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनने पर गुस्से में सुनील गावस्कर, BCCI को सरेआम सुनाई खरी-खोटी
Sunil Gavaskar ने जब चूमे 850 बच्चों के माथे, रो पड़े माता-पिता; ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ ने रची नई मिसाल
???????! ? A special lap of honour filled with memorable moments ft. @msdhoni & Co. and the ever-so-energetic Chepauk crowd ?#TATAIPL | #CSKvKKR | @ChennaiIPL pic.twitter.com/yHntEpuHNg — IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2023
मैच की बात करें तो, केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में एमएस धोनी का घुटना चोटिल था। इसके बाद भी वह मैदान पर उतरे। यह सीएसके का आईपीएल 2023 का घर में लीग राउंड का अंतिम मैच था। हालांकि यदि सीएसके प्लेऑफ में पहुंचती है, तो यह टीम एक बार फिर अपने होम ग्राउंड पर खेल सकती है।
इसी बीच इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर धोनी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी पुरे स्टेडियम का चक्कर लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। मालूम हो कि, अक्सर जब कोई खिलाड़ी संन्यास लेता हैं, तो वह पहले पूरे मैदान में घूम-घूम कर दर्शकों से मिलता है। इस वीडियो में धोनी का स्टेडियम का इस तरह से चक्कर लगाना फैंस को सवाल उठाने पर मजबूर कर रहा है।
