Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जमीन से टच हुई बॉल, फिर भी केन विलियमसन को दिया आउट, अब अंपायर के फैसले पर भड़के कोच

इस मैच में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) की विकेट को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Mar 30, 2022 | 12:39 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2022) के अपने पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SunRisers Hyderabad) को हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रनों से हराकर इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज कर दी। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) की विकेट को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। फैंस का मानना है कि, राजस्थान के देवदत्त पडिक्कल ने सफाई से कैच नहीं लपका था। इसके बाद भी विलियमसन को आउट दिया गया था।   

मंगलवार को खेले गए मैच में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) 7 बॉल पर दो रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए थे। उनकी विकेट को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। वहीं, हैदराबाद के कोच टॉम मूडी (Tom Moody) भी टीवी अंपायर के इस फैसले से को गलत बताया हैं। 

Slow motion footage of Kane Williamson controversy out decision.#IPL #IPL2022 #RRvsSRH #NotOut #TataIPL #Cricket Video credit:-@IPL pic.twitter.com/AzNdoPWdWX — CricketO (@CricketO22) March 29, 2022

दरअसल, हैदराबाद की पारी के दूसरे ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की एक बॉल पर विलियमसन (Kane Williamson) के बल्ले का बाहरी किनारा लगा। इसके बाद बॉल विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों की तरफ चली गई। लेकिन, संजू कैकवह पकड़ नहीं पाए। वहीं, वहां खड़े देवदत्त पडिक्कल ने आगे डाइव लगाकर कैच लपका। लेकिन यह कैच ठीक से पकड़ा गया है कि नहीं इस बात को लेकर फील्ड अंपायर उलझन में थे। तब उन्होंने थर्ड अंपायर का रुख किया। काफी देर रीप्ले देखने के बाद टीवी अंपायर ने विलियमसन को आउट करार दे दिया। जबकि रीप्ले में यह साफ़ दिख रहा था कि पडिक्कल के हाथ में जाने से पहले बॉल जमीन से टकराई थी।

सम्बंधित ख़बरें

कभी रिटायरमेंट पर फूट-फूटकर रोए थे…अब बन गए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अंतरिम अध्यक्ष, कौन हैं तमीम इकबाल?

FIFA World Cup 2026: लगातार तीसरी बार फुटबॉल के इस महाकुंभ में जगह नहीं बना पाई इटली, तय हुईं सभी 48 टीमें

MI vs RR Live Score: गुवाहाटी बूंदा-बांदी जारी लेकिन क्यूरेटर कर रहे हैं काम, फिर से मैदान पर लगाए गए कवर्स

नसीम शाह पर PCB का डबल अटैक! पहले लगा 2 करोड़ का जुर्माना, अब PSL 2026 से भी हुए बाहर

मैच गंवाने के बाद हैदराबाद के कोच टॉम मूडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम बहुत हैरान थे कि केन को आउट दिया गया, खासकर जब हमने रीप्ले देखा। मैं समझ सकता हूं कि फील्ड अंपायर ने क्यों थर्ड अंपायर का रुख किया था। हमने सबूत देखे, यह बहुत स्पष्ट लग रहा था गेंद जमीन से टकराई थी। सबको पता था कि क्या फैसला क्या होना चाहिए था?”

मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद 211 रनों के टारगेट के सामने 20 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन ही बना पाया।

Ipl 2022 srh coach tom moody angry with umpire decision after kane williamson was given out on dropped catch watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 30, 2022 | 12:39 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Rajasthan Royals
  • Sports News
  • Umpire Decision

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.