- Hindi News »
- Sports »
- Indias Spectacular Win In Commonwealth Games Trampled Pakistan By Eight Wickets
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को आठ विकेट से रौंदा
- Written By: रवि शुक्ला

बर्मिंघम: भारतीय महिला क्रिकेट ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शानदार शुरुआत की है। लीग के पहले मैच में भारत ने अपने चिर प्रतिध्वंदी पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया है। इस दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की शानदार नाबाद 59 रन बनाए।भारतीय टीम ने दबाव में अपना ‘आक्रामक रवैया’ दिखाते हुए रविवार को मिली जीत से राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत किया।
पाकिस्तान का टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला उन्हीं पर भारी पड़ गया क्योंकि भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें बारिश के कारण 18-18 ओवर के किये गये मुकाबले में महज 99 रन पर ढेर कर दिया। स्पिनर स्नेह राणा और राधा यादव ने दो दो विकेट झटके। फिर भारतीय टीम ने इस लक्ष्य का पीछा महज 11.4 ओवर में कर लिया जिसमें महिला क्रिकेट की सबसे आकर्षक बल्लेबाजों में शुमार स्मृति मंधाना (42 गेंद में नाबाद 63 रन) ने अपने शानदार स्ट्रोक्स से नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।
पिछले कुछ महीनों से भारतीय टीम आक्रामक खेलने की कोशिश कर रही है और रविवार को खिलाड़ियों का प्रदर्शन निश्चित रूप से कप्तान हरमनप्रीत कौर को पसंद आया होगा। मंधाना की पारी में तीन छक्के और आठ चौके जड़े थे। उन्होंने ऑफ स्पिनर तुबा हसन पर बाहर निकलकर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। तीसरे ओवर में तेज गेंदबाज डायना बेग की गेंद पर कवर में लगा उनका छक्का भी दर्शनीय था।
सम्बंधित ख़बरें
India vs Pakistan: महामुकाबले के लिए तैयार है भारत-पाक, यहां देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
Hockey World Cup 2026: शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस दिन भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान; नोट कर लें तारीख और समय
फिर भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीम, अब क्रिकेट नहीं हॉकी के मैदान पर होगी जंग, खिलाड़ियों के बीच होगा हैंडशेक?
पाकिस्तानियों को नहीं पच रही जसप्रीत बुमराह की कामयाबी, संदिग्ध एक्शन वाले उस्मान तारिक से कर रहे तुलना- VIDEO
यह इस साल में दूसरा मैच था जिसमें भारत-पाक मुकाबला करीबी नहीं रहा और भारत ने आसानी से जीत हासिल की। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में 50 ओवर के विश्व कप में भी अपने प्रतिद्वंद्वियों को आसानी से हरा दिया था। हालांकि राष्ट्रमंडल खेलों के इस मुकाबले में एजबेस्टन में काफी संख्या में खेल प्रशंसक मौजूद थे। रूक रूक कर होने वाली बारिश के कारण मैच 45 मिनट देर से शुरू हुआ जिससे मुकाबला प्रत्येक टीम के 18-18 ओवर का कर दिया गया।
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच शुरूआती क्रिकेट मैच की तुलना में 25,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में काफी प्रशंसक पहुंचे लेकिन ऐसा नहीं लगा कि पूरे टिकट बिके हैं। शहर में भारतीय और पाकिस्तानी मूल की काफी आबादी है। लेकिन भारतीय मूल के दर्शकों की संख्या मैदान पर काफी दिखायी दी जो भारतीय ध्वज लेकर बैठे थे। पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांज के गानों ने माहौल बना दिया और ऐसा लग रहा था कि मैच बर्मिंघम में नहीं बल्कि मोहाली में हो रहा है।
भारतीय गेंदबाजों ने पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। पाकिस्तान के लिये मुनीबा अली 32 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। उनके अलावा आलिया रियाज ने 18 और कप्तान बिस्माह मारूफ ने 17 रन का योगदान दिया। राणा ने चार ओवर में 15 रन और राधा यादव ने तीन ओवर में 18 रन देकर दो-दो विकेट चटकाये।
रेणुका सिंह अपना स्वप्निल स्पैल डाला, उन्होंने मेडन ओवर से शुरूआत की जो टी20 प्रारूप में दुर्लभ होता है। उन्होंने चार ओवर में एक मेडन से 20 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया। राणा ने मुनीबा और मरूफ के विकेट झटके।
कप्तान हरमनप्रीत ने अंतिम एकादश में अतिरिक्त आल राउंडर को खिलाया। उन्होंने स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ के स्थान पर राणा को शामिल किया। कोविड-19 से उबरने के बाद देर से टीम से जुड़ी बल्लेबाज एस मेघना को हरलीन देयोल की जगह अंतिम एकादश में रखा गया।
Indias spectacular win in commonwealth games trampled pakistan by eight wickets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विराट कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, बने नंबर-1, इस मामले में ‘किंग’ की बादशाहत बरकरार
Apr 05, 2026 | 10:01 PMनागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PMबारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
Apr 05, 2026 | 09:54 PM‘मां का सम’ ओटीटी पर रिलीज, मोना सिंह की इमोशनल सीरीज में दिखेगा रिश्तों और गणित का अनोखा संगम
Apr 05, 2026 | 09:53 PMचिन्नास्वामी में आया पाटीदार और टिम डेविड के नाम का तूफान, CSK के सामने बना डाला 250 रन का विशाल स्कोर
Apr 05, 2026 | 09:50 PMबंगाल चुनाव: एयरपोर्ट पर भी दिखे PM Modi एक्टिव, कार्यकर्ताओं से पूछा चुनावी मिजाज; आप भी देखिए VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:49 PMइंडियन नेवी अग्निवीर (म्यूजिशियन) 2026 भर्ती: 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका
Apr 05, 2026 | 09:32 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM














