भारतीय महिला टीम की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को हराकर जीत के साथ किया आगाज
भारतीय टीम ने मलेशिया को 4-0 से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की आगाज जीत के साथ की है। भारतीय महिला टीम ने इस जीत के साथ नई शुरुआत की है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय हॉकी टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : बिहार के राजगीर में खेले जा रही एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने मलेशिया को 4-0 से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की आगाज जीत के साथ की है। भारतीय महिला टीम ने इस जीत के साथ नई शुरुआत की है। पिछले कुछ समय से टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। लेकिन नए कोच और नई टीम के साथ पहला मुकाबला जीतकर शुभ शुरुआत की है।
भारतीय टीम ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। भारतीय टीम ने 8वें मिनट पर ही पहला गोल कर दिया था। भारत के लिए संगीता कुमारी ने गोल करके टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। उसके बाद भारतीय टीम हाफ टाइम तक गोल नहीं कर सकी। उन्होंने मलेशिया को भी कोई गोल नहीं करने दिया। हॉफटाइम तक भारत ने 1-0 से बढ़त बनाए ही रखी।
यह भी पढ़ें : गौतम गंभीर को इन चीजों से रहना होगा सख्त दूर, संजय मांजरेकर ने मुख्य कोच को लेकर ऐसा क्यों बोला…
सम्बंधित ख़बरें
Asian Badminton Championship के फाइनल में पहुंचे आयुष शेट्टी, वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी को दी करारी शिकस्त
Asian Badminton Championship के सेमीफाइनल में पहुंचे आयुष शेट्टी, जोनाथन क्रिस्टी को हराकर मेडल किया पक्का
विशेष: नकवी का ट्रॉफी ले जाना पाक का खेल आतंक, सम्मान सहित भारत को लौटाएं
Asian Under-22 Boxing Championship: रितिका का गोल्ड पर कब्जा, हिंदुस्तान की झोली में 13 पदक
हॉफटाइम के बाद भारत के लिए 42वें मिनट पर प्रीति दुबे ने गोल करके टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। ठीक उसके बाद 43वें मिनट पर उदिता ने गोल करके भारतीय टीम को फिर से बढ़त दिला दी। उदिता के गोल से भारत ने 3-0 से बढ़त बना ली। उसके बाद अंतिम गोल ने 55वें मिनट पर संगीता कुमारी ने किया।
इस दौरान भारतीय टीम की डिफेंस ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया कि मलेशिया को एक भी गोल नहीं करने दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम के हौसले बुलंद हो गई है। अब भारत को अगला मुकाबला दक्षिण कोरिया से खेलना है। अन्य मैचों में जापान ने कोरिया को 2-2 से ड्रॉ खेला। वहीं ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन ने थाईलैंड को 15-0 से हराकर बड़ी जीत हासिल की।
भारत बनाम मलेशिया मैच टाइम लाइन
8वां मिनट: भारत बनाम मलेशिया: 1-0 (संगीता कुमारी ने गोल करके 1-0 से बढ़त दिलाई)
हॉफटाइम: भारत बनाम मलेशिया: 1-0
42वां मिनट: भारत बनाम मलेशिया: 2-0 (प्रीति दुबे ने गोल के गोल करके 2-0 से बढ़त दिलाई)
43वां मिनट: भारत बनाम मलेशिया: 3-0 (उदिता ने गोल करके 3-0 से बढ़त दिलाई)
55वां मिनट: भारत बनाम मलेशिया: 4-0 (संगीता कुमारी ने गोल करके भारत को 4-0 से जीत दिला दी)
