Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में दी 6 विकेट से मात

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और आखिरी वनडे में 6 विकेट से मात देकर क्लीन स्वीप कर दिया है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 23, 2024 | 09:48 PM

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान स्मृति मंधाना (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बेंगलुरू: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और आखिरी वनडे में 6 विकेट से मात देकर क्लीन स्वीप कर दिया है। मैच में पहले गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अफ्रीकी टीम को 215 के स्कोर पर रोक दिया। उसके बाद स्मृतf मंधाना के 90 रनों की पारी की बदौलत 40.4 ओवर में ही भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद स्मृति मंधाना की अगुवाई में शानदार बल्लेबाजी से भारतीय महिला टीम ने रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से शिकस्त देकर तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में सूपड़ा साफ किया। मंधाना लगातार तीसरे मैच में शतक लगाने से चूक गयी। उन्होंने 83 गेंद में 11 चौके की मदद से 90 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट पर 215 रन पर रोकने के बाद भारत ने 40.4 ओवर में चार विकेट पर 220 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

मंधाना ने की तीन शानदार साझेदारियां

पिछले दो मैचों में 117 और 136 रन की पारियां खेलने वाली मंधाना ने इस मैच में तीन शानदार साझेदारी कर टीम की जीत में योगदान दिया। उन्होंने पहले विकेट के लिए शेफाली वर्मा (25) के साथ 71 गेंद में 61 जबकि दूसरे विकेट के लिए प्रिया पूनिया (28) के साथ 66 गेंद में 62 रन की साझेदारी की। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर (42) के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 48 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत ने 48 गेंद की पारी में दो चौके लगाये। कप्तान लॉरा वोलवार्ट (61) की आक्रामक अर्धशतकीय पारी और शानदार शुरुआत के बावजूद दक्षिण अफ्रीका बड़ा स्कोर खड़ा करने में विफल रहा।  वोलवार्ट ने  57 गेंद की पारी में सात चौकों लगाने के अलावा तैजमिन ब्रिट्स (38) के साथ पहले विकेट के लिए 119 गेंद में 102 रन की साझेदारी की। ब्रिट्स ने 66 गेंद की पारी में दो चौके और एक छक्का जड़ा।

स्मृति-शेफाली की सतर्क शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए मंधाना और शेफाली ने सतर्क शुरुआत की। शानदार लय में चल रही मंधाना ने छठे ओवर में नेदिन डि क्लर्क के खिलाफ तीन चौके लगाकर अपने हाथ खोले। अगले ओवर में आयोबोंगा खाका (38 रन पर एक विकेट)  के खिलाफ शेफाली ने चौका जड़ा। यह जोड़ी खतरनाक हो रही थी लेकिन 12वें ओवर में तुमी सेखुकुने (43 रन पर एक विकेट) ने शेफाली को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलायी। मंधाना ने 18वें ओवर में नोनदुमिसो शेनगेस के खिलाफ चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

सेंचुरी हैट्रिक से चूकीं मंधाना

पूनिया ने इस गेंदबाज के खिलाफ चौका लगाने के बाद भारतीय पारी का पहला छक्का जड़ा। वह खाका  की गेंद पर आसान कैच देकर पवेलियन लौटी। पूनिया ने 40 गेंद की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। मंधाना कुछ शानदार चौके लगाकर तेजी से लगातार तीसरे शतक की ओर बढ़ रही थी लेकिन नॉनकुलुलेको म्लाबा (55 रन पर एक विकेट) के खिलाफ स्वीप शॉट को फाइन लेग पर खड़ी पर खाका के हाथों में खेल गयी। हरमनप्रीत और जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 19)  जीत की औपचारिकता पूरी करने वाली थी तभी भारतीय कप्तान रन आउट हो गयी। रिचा घोष ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी।

Indian womens team made a clean sweep against south africa

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2024 | 09:48 PM

Topics:  

  • Cricket

सम्बंधित ख़बरें

1

इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, दुनिया में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी

2

एशिया कप के लिए 20 करोड़ की घड़ी पहनकर प्रैक्टिस में उतरे हार्दिक, वायरल हुई तस्वीरें

3

जैकब बेथल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले…

4

महाराष्ट्र के सौरभ नवाले ने रचा इतिहास, घरेलू क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.