भारत की बेटियों का कमाल! चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद हॉकी में जीता गोल्ड

Asian Games 2026: भारत की महिला हॉकी टीम ने 2026 एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
indian women's hockey team
भारतीय महिला हॉकी टीमSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Asian Games 2026 Hockey Women's Final: भारत की महिला हॉकी टीम ने 2026 एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। 1982 के बाद पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने आखिरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल साल 1982 में जीता था। वहीं, 1998 में टीम ने सिल्वर और 2018 में भी फाइनल तक का सफर तय किया था।

ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालीफाई

टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। गोल्ड जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक 2028 के लिए भी डायरेक्ट क्वालीफाई कर लिया है। फाइनल मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही चीन पर दबाव बनाने का प्रयास किया। भारतीय टीम लगातार अटैक करती नजर आई, जिसका फायदा भी मिला। मैच के छठे मिनट में बलजीत कौर को ग्रीन कार्ड मिला, लेकिन 10वें मिनट में अपना 200वां इंटरनेशनल मैच खेलने उतरीं लालरेम्सियामी ने बेहतरीन गोल दागते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।

indian women's hockey team
Asian Games 2026: तीरंदाजी में भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में साउथ कोरिया को हराकर रचा इतिहास

भारतीय टीम को इसके बाद अपनी बढ़त दोगुनी करने का सुनहरा मौका मिला, लेकिन पेनल्टी कॉर्नर को टीम गोल में तब्दील नहीं कर सकी। हालांकि, मजबूत डिफेंस के बूते भारतीय टीम पहले क्वार्टर में अपनी बढ़त को बनाए रखने में सफल रही।

चीन को बराबरी करने से रोका

दूसरे क्वार्टर में चीन ने वापसी करने की कोशिश की और आक्रामक खेल दिखाया। चीन को जल्द ही पेनल्टी स्ट्रोक मिला, लेकिन सविता पूनिया ने दमदार बचाव करते हुए चीन को बराबरी करने से रोक दिया। हालांकि, इसके बावजूद चीन का आक्रामक खेल लगातार जारी रहा, लेकिन वह भारतीय टीम के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद सके।

indian women's hockey team
Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने रचा इतिहास, 3 गोल्ड समेत मिले कुल 6 पदक

चीन को गोल करने का कोई मौका नहीं मिला

तीसरे और चौथे क्वार्टर में भी भारतीय टीम के डिफेंस ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया और चीन को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। तीसरे क्वार्टर में कप्तान सलीमा टेटे के चोटिल होने के बावजूद, भारतीय टीम ने चीन को हावी होने का मौका नहीं दिया। चौथे क्वार्टर में सलीमा मैदान पर वापस लौटीं और उनकी अगुवाई में टीम अपने दबदबे को कायम रखते हुए गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही। -एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com