Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को दी करारी शिकस्त, फाइनल में होगा चीन से मुकाबला

जापान के खिलाफ रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की तरफ से नवनीत कौर और लालरेमसियामी ने आखिरी क्वार्टर में एक-एक गोल कर टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचा दिया है। अब भारत का मुकाबला चीन से होना है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Nov 19, 2024 | 07:41 PM

भारतीय महिला हॉकी टीम (सौजन्यः हॉकी इंडिया- एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है। जहां भारत ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने जापान को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने जापान को 2-0 से करारी शिकस्त दी है। अब भारतीय टीम को फाइनल में चीन का सामना करना है।

जापान के खिलाफ रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की तरफ से नवनीत कौर और लालरेमसियामी ने आखिरी क्वार्टर में एक-एक गोल किया और टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की। यह सेमीफाइनल मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि 15-15 मिनट के पहले तीन क्वार्टर गोलरहित रहे, लेकिन आखिरी 15 मिनट में जापानी टीम दबाव में ढेर हो गई।

Into the finals! 🇮🇳🔥 Team India continues their unstoppable run in the Bihar Women’s Asian Champions Trophy Rajgir 2024, defeating Japan 2-0 in a thrilling semi-final clash! 🏑💪

सम्बंधित ख़बरें

विशेष: नकवी का ट्रॉफी ले जाना पाक का खेल आतंक, सम्मान सहित भारत को लौटाएं

Asian Under-22 Boxing Championship: रितिका का गोल्ड पर कब्जा, हिंदुस्तान की झोली में 13 पदक

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के बाद बिहार में अब होंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पैरा गेम्स, केंद्रीय खेल मंत्री ने किया ऐलान

चैंपियंस ट्रॉफी: खिताब से महज एक कदम दूर टीम इंडिया, आज चीन से होगी भिड़ंत, यहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

Our #BharatKiSherniyaan are now just one step away from lifting the trophy. Bihar, let’s roar even… pic.twitter.com/nlB252mlQE — Hockey India (@TheHockeyIndia) November 19, 2024

आखिरी क्वार्टर शुरू होने के महज 2 मिनट बाद भारत को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे नवनीत कौर ने गोल में तब्दील कर टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिला दी। मैच खत्म होने में अभी 4 मिनट ही बचे थे, तभी लालरेमसियामी ने 56वें ​​मिनट में जापानी गोलकीपर को चकमा देकर गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।

अब भारत का मुकाबला चीन से होगा अब भारत का मुकाबला महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन से होगा। यह भिड़ंत 20 नवंबर को बिहार के राजगीर में होगी। एक तरफ भारत ने जापान को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है, वहीं चीन ने मलेशिया को 3-1 से हराकर खिताबी भिड़ंत में जगह बनाई है।

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारतीय टीम पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है और टीम इंडिया ने अब तक तीन बार यह खिताब जीता है। 2023 में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर यह खिताब जीता। चीन को पिछले तीन बार से तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ रहा था, लेकिन इस बार आखिरकार वह फाइनल में प्रवेश करने में सफल रही। अब भारत बनाम चीन का फाइनल मुकाबला 20 नवंबर को खेला जाएगा।

Indian women hockey team beat japan and will play against china in women asian champions trophy final

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2024 | 07:41 PM

Topics:  

  • Asian Champions Trophy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.