Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फैंस के लिए खुशखबर, IPL 2022 में हुई सुरेश रैना की एंट्री, इस भूमिका में आएंगे नज़र

आईपीएल 2022 (IPL 2022 Mega Auction) के मेगा ऑक्शन में सुरेश रैना अनसोल्ड रहे थे।

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Mar 16, 2022 | 10:04 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली है। टूर्नामेंट से पहले सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। आये दिन आईपीएल (IPL 2022) से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आती है। हाल ही में खबर मिली है कि, मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) की आईपीएल के 15वें (IPL 15) सीजन में वापसी हो रही है।

आईपीएल 2022 (IPL 2022 Mega Auction) के मेगा ऑक्शन में सुरेश रैना अनसोल्ड रहे थे। इससे पहले सुरेश रैना आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की तरफ से खेलते हुए दिखाई दिए थे। लेकिन, इस बार सीएसके (CSK) ने भी सुरेश रैना की बोली नहीं लगाई। जिसके बाद फैंस इस बात से काफी नाराज हो गए थे। हालांकि अब सुरेश रैना के फैंस के लिए अच्छी खबर है। सुरेश रैना (Suresh Raina) आईपीएल के इस सीजन में एक नए अवतार में नज़र आने वाले है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल के 15वें सीजन में सुरेश रैना कमेंट्री (Commentary) करते हुए दिखाई देगें। वह भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) के साथ आईपीएल में कमेंटेटर की भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि, रवि शास्त्री भी बड़े लंबे समय के बाद कमेंट्री बॉक्स में वापसी करेंगे। सुरेश रैना और रवि शास्त्री आईपीएल 2022 की हिंदी कमेंट्री टीम का हिस्सा होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली कैपिटल्स के लिए Sameer Rizvi ने खेली विस्फोटक पारी, ऐसा करने वाले बने तीसरे बल्लेबाज

GT vs RR: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, राजस्थान के खिलाफ मैच से क्यों बाहर हुए शुभमन गिल?

IPL 2026 GT vs RR Score: मोहम्मद सिराज का जबरदस्त कैच, हेटमायर लौटे पवेलियन, राजस्थान को को लगा चौथा झटका

पायल नाग बनीं नई चैंपियन: आर्चरी पैरा सीरीज के फाइनल में शीतल देवी को हराकर जीता गोल्ड मेडल

सुरेश रैना (Suresh Raina) के आईपीएल करियर की बात करें तो, उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 205 मैच खेले है और उनमें 5528 रन बनाए हैं। वह महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा गुजरात लॉयन्स की टीम से खेल चुके हैं। रैना को ‘चिन्ना थाला’ के नाम से भी जाना जाता है।

वहीं रवि शास्त्री (Ravi Shastri) की बात करें तो वह 2017 के बाद पहली बार कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे। वर्ल्ड कप 2007 और 2011 में टीम को जीत दिलाने वाले रवि शास्त्री का भारतीय मुख्य कोच के तौर पर 2021 वर्ल्ड कप के बाद कार्यकाल समाप्त हो गया है। 

Indian premier league 2022 suresh raina gets entry in ipl 2022 will be seen in this role with ravi shastri

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2022 | 10:04 AM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • Cricket News
  • Ravi Shastri
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.