मैच हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को लगा एक और झटका, कप्तान ऋषभ पंत पर लगा जुर्माना
दिल्ली कैपिटल्स (DC) को गुरूवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
- Written By: काजल चोपड़े
File Photo
नवी मुंबई, दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर यहां लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 15) मैच में अपनी टीम की धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है।
आईपीएल (IPL) ने एक बयान में कहा, ‘‘यह टीम का इस सत्र का पहला उल्लंघन था तो आईपीएल के न्यूनतम ओवर गति उल्लंघन संबंधित आचार संहिता के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया।”
दिल्ली कैपिटल्स (DC) को गुरूवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह उनकी मौजूदा सत्र में तीन मैचों में दूसरी हार है।
सम्बंधित ख़बरें
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
दिल्ली की टीम ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद तीन विकेट पर 149 रन का स्कोर बनाया जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्विंटन डि कॉक की 52 गेंद में 80 रन की पारी से यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। (एजेंसी)
