Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Asian Relay Championships में भारतीय महिला-पुरुष खिलाड़ियों का कमाल, 400 मीटर में जीता सिल्वर

भारत की पुरुष और महिला चार गुणा 400 मीटर चौकड़ी ने मंगलवार को एशियाई रिले चैंपियनशिप में अपनी-अपनी स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक हासिल किया।

  • By अक्सा अंसारी
Updated On: May 28, 2024 | 05:45 PM

एशियाई रिले चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ी (सौजन्य: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बैंकॉक: पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के बाद मुख्य खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरी भारत की पुरुष और महिला चार गुणा 400 मीटर चौकड़ी ने मंगलवार को यहां एशियाई रिले चैंपियनशिप में अपनी-अपनी स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। विथ्या रामराज, एमआर पूवम्मा, प्राची चौधरी और रूपल चौधरी की महिला टीम ने महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले फाइनल में वियतनाम (तीन मिनट 30.81 सेकंड) के बाद तीन मिनट 33.55 सेकंड के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। जापान ने तीन मिनट 35.45 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता।

विथ्या और प्राची उस भारतीय चौकड़ी का हिस्सा नहीं थीं जिसने इस महीने की शुरुआत में बहामास के नासाउ में विश्व एथलेटिक्स रिले के दौरान पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया था। उस टीम में पूवम्मा और रूपल के साथ ज्योतिका श्री दांडी और सुभा वेंकटेशन शामिल थी। मोहम्मद अनस याहिया, संतोष कुमार, मिजो चाको कुरियन और अरोकिया राजीव की पुरुष चौकड़ी भी शीर्ष स्थान हासिल करने से चूक गयी। भारतीय टीम तीन मिनट 05.76 सेकंड के समय के साथ श्रीलंका (तीन मिनट 04.48 सेकंड) के बाद दूसरे स्थान पर रही। वियतनाम तीन मिनट 07.37 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर था।

श्रीलंका की टीम ने पहले चरण में बढ़त बना ली थी लेकिन संतोष ने दूसरे चरण में भारत को बढ़त दिला दी। चाको ने तीसरे चरण के बाद भारत को बढ़त पर रखा लेकिन श्रीलंका के एंकर धावक हेवा कलिंग कुमारगे ने अंतिम चरण में अरोकिया को पछाड़ दिया। संतोष और चाको उस भारतीय चौकड़ी का हिस्सा नहीं थे जिसने विश्व एथलेटिक्स रिले के दौरान पेरिस ओलंपिक कोटा तीन मिनट और 3.23 सेकंड के समय के साथ हासिल किया था।

(एजेंसी)

Indian mens and womens 4x400m teams win silver medals at asian relay championships

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2024 | 10:19 AM

Topics:  

  • Paris Olympics 2024

सम्बंधित ख़बरें

1

पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.