Indian Hockey टीम के दो खिलाड़ियों का हुआ मिलन, उदिता कौर के हुए मनदीप सिंह; जालंधर में दोनों ने लिए सात फेरे
भारतीय टीम के हॉकी के ओलंपिक पदक जीतने वाले स्टार खिलाड़ी मनदीप सिंह आज शादी के बंधन में बंध गए। जालंधर के हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह ने भारतीय महिला टीम की हॉकी खिलाड़ी उदिता कौर से शादी की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मनदीप सिंह और उदिता कौर (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के हॉकी के ओलंपिक पदक जीतने वाले स्टार खिलाड़ी मनदीप सिंह आज 21 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए। जालंधर के हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह ने भारतीय महिला टीम की हॉकी खिलाड़ी उदिता कौर से शादी की। उदिता कौर भारतीय महिला टीम में डिफेंडर के तौर पर खेलती हैं। दोनों सात फेरे लेते ही सदा के लिए एक दूसरे के हो गए।
मनदीप सिंह और उदिता कौर ने जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सात फेरे लिए। शादी में भारतीय हॉकी टीम के जनरल सेक्रेटरी भोला सिंह सहित पूरी टीम पहुंची। मनदीप की माता ने कहा कि आज खुशी भरा दिन है। इस शादी को लेकर दोनों परिवार और रिश्तेदार काफी खुश हैं। वहीं इसके बाद उन्होंने कहा कि वह उदिता को अपनी बहू नहीं बेटी बनाकर रखेंगी।
2018 में हुई थी मुलाकात
वहीं मीडिया से बातचीत में उदिता ने कहा कि हम दोनों भारतीय टीम की ओर से खेलते हैं। 2018 में एशिया गेम्स के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और आज शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के बीच कोरोना काल के दौरान संबंध और भी गहरे हो गए। इस दौरान दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। लॉकडाउन के दौरान ही रिश्ता और मजबूत हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
नांदेड़ में ऐतिहासिक शादी! दूल्हे ने पूरे गांव का कराया 1-1 लाख का बीमा, 33.6 करोड़ की ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों में कमान
भारतीय हॉकी में विदेशी प्लेयर की एंट्री, श्रीजेश की जगह फ्रांस का ये पूर्व खिलाड़ी बना जूनियर हॉकी टीम का कोच
भारतीय हॉकी को लगा बड़ा झटका, ओलंपियन गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का 84 वर्ष की उम्र में निधन
कोरोना में शुरू हुई लवस्टोरी
मंदीप और उदिता दोनों ही अपने परिवार और बाहरी दुनिया से दूर एक ही कैंप में फंसे हुए थे। जहां उन्होंने एक साथ ज़्यादा समय बिताना शुरू किया और एक-दूसरे के साथ सबसे ज़्यादा सुकून पाया। महामारी के अकेलेपन के समय में एक-दूसरे से बात करने और एक-दूसरे का साथ देने में बिताए लंबे घंटे उन्हें और भी करीब ले आए। जैसे-जैसे लॉकडाउन बढ़ता गया, वह काफी करीब आ गए। जो दोस्ती के रूप में शुरू हुआ वह कहीं ज़्यादा खूबसूरत चीज़ में बदल गया। अब सालों बाद वो दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
महिला हॉकी टीम भी लाएगी ओलंपिक में मेडल
इस दौरान उदिता ने कहा कि भारतीय पुरुष की टीम की तरह महिला टीम हॉकी में मेडल लेकर आने की पूरी कोशिश करेगी। वहीं मनदीप ने कहा कि आज खुशी का दिन है। अब दोनों भारतीय टीम के लिए बढि़या प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए मेडल जीतकर लाएंगे।
