प्रिया जैस
भारत के शुरुआती विकेट गिरने के बाद ईशान किशन ने पारी को संभाल लिया।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद ईशान क्रीज पर आए।
ईशान ने सिर्फ 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर तूफानी बल्लेबाजी की।
विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने 46 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 80 रन बनाए।
ईशान की पारी में 4 चौके और 5 शानदार छक्के शामिल रहे।
लगातार विकेट गिरने के बावजूद ईशान ने अपना आक्रामक अंदाज बनाए रखा।
80 रन की पारी के दौरान ईशान का स्ट्राइक रेट करीब 174 रहा।
ईशान की नाबाद पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 169/7 का स्कोर बनाया।