टीम इंडिया ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का किया फैसला
इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के आंकड़े ज्यादा अच्छे हैं।
- Written By: काजल चोपड़े
पार्ल, भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa 2nd ODI Match) के बीच आज तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। वहीं, आज के मैच में भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के आंकड़े ज्यादा अच्छे हैं। भारतीय टीम को जीत हासिल करने के लिए बड़ा स्कोर बनाना होगा।
बता दें कि साउथ अफ्रीका 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। अब भारत के पास इस सीरीज में बने रहने के लिए आज का मैच जीतना महत्वपूर्ण है। भारत ने पहला मैच 31 रन से गंवाने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि दक्षिण अफ्रीका ने मार्को जेनसन की जगह सिसांडा मगाला को अंतिम एकादश में रखा है।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
सम्बंधित ख़बरें
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
बेहतर ट्रेनिंग का मिला इनाम, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की चार महिला जूडो खिलाड़ियों का चयन
चाइना ओपन में लक्ष्य सेन की शानदार जीत, अब प्री-क्वार्टर फाइनल में विक्टर लाई से होगी भिड़ंत
क्या अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ जाएगा ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड? 2026 में 9 डक ने बढ़ाई चिंता
शिखर धवन, केएल राहुल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
टीम साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डिकॉक, जानेमन मलान, एडन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, सिसांदा मगाला, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी।
