टीम इंडिया के संभावित 20 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार; यशस्वी जायसवाल का पत्ता साफ, इन 3 नए गेंदबाजों को मौका

Team India Probable 20 Players: आगामी 2027 ODI World Cup के लिए टीम इंडिया के 20 सदस्यीय संभावित स्क्वाड में रोहित, कोहली और बुमराह के साथ इन युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, देखें पूरी लिस्ट।
2027 ODI World Cup Team India
भारतीय क्रिकेट टीम सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 2027 वनडे वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर से दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा।

  • समय कम होने के कारण टीम इंडिया मैनेजमेंट लगातार नए खिलाड़ियों को आज़मा रहा है।

  • अंतिम 15 सदस्यीय स्क्वाड के लिए चयनकर्ताओं ने 20 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए हैं।

Indian Squad for 2027 World Cup: दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप का आगाज अगले साल 2 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस मेगा इवेंट के लिए अब एक साल से भी कम का समय बचा है।

ऐसे में टीम इंडिया के मैनेजमेंट ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और लगातार नए-नए खिलाड़ियों पर प्रयोग किए जा रहे हैं। टूर्नामेंट के लिए मुख्य रूप से 15 सदस्यों का ही चयन होना है, लेकिन चयनकर्ताओं ने 20 ऐसे खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनमें से वर्ल्ड कप का अंतिम स्क्वाड तैयार किया जाएगा।

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का संभावित समीकरण

दरअसल, पिछले एक साल के भीतर टीम मैनेजमेंट ने विशेष रूप से गेंदबाजी विभाग में कई नए चेहरों को आजमाया है। इनमें आकिब नबी, प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ जैसे नाम शामिल हैं।

वर्ल्ड कप के लिए जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों का स्थान लगभग पक्का है। आइए जानते हैं कि किन 20 खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द भारतीय टीम का चयन घूम सकता है।

2027 ODI World Cup Team India
श्रीलंका के खिलाफ कल होने वाले मैच से पहले PAK टीम में बड़ा फेरबदल, 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों की अचानक एंट्री

टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर का रोमांच

आपको बता दें कि बल्लेबाजी में शुभमन गिल, कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का टॉप ऑर्डर में खेलना तय माना जा रहा है। शीर्ष क्रम में जगह खाली न होने के कारण यशस्वी जायसवाल को इस बार स्क्वाड से बाहर रहना पड़ सकता है। चयनकर्ताओं ने फिलहाल जायसवाल को वनडे फॉर्मेट की योजनाओं से अलग रखा है।

वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ के लिए रास्ते खुले हैं। वेस्टइंडीज के बाद न्यूजीलैंड सीरीज में भी उन्हें मौका मिला है। ऋतुराज के पास ओपनिंग से लेकर नंबर-5 तक बल्लेबाजी करने का लचीलापन (फ्लेक्सिबिलिटी) है, जो टीम के लिए बैकअप का बेहतरीन विकल्प है। नंबर-4 पर श्रेयस अय्यर की जगह पक्की है, जबकि मिडिल और लोअर-मिडिल ऑर्डर में नमन धीर ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और कामचलाऊ गेंदबाजी से सिलेक्टर्स का ध्यान खींचा है।

केएल राहुल होंगे पहली पसंद

यह पूरी तरह साफ है कि वर्ल्ड कप में केएल राहुल भारतीय टीम के मुख्य विकेटकीपर होंगे। हालांकि, दूसरे विकेटकीपर के स्लॉट के लिए ईशान किशन और ऋषभ पंत के बीच कड़ी टक्कर थी, जिसमें ईशान आगे निकलते दिख रहे हैं। ऋषभ पंत अगस्त 2024 के बाद से कोई वनडे मैच नहीं खेले हैं, जबकि ईशान किशन अपनी शानदार फॉर्म के चलते दूसरे विकेटकीपर की रेस में सबसे आगे हैं।

हार्दिक की फिटनेस पर टिकी नजरें, रेड्डी को मिलेगा मौका

दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिचों पर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर्स की भूमिका बेहद अहम होगी। हार्दिक पांड्या फिलहाल चोटिल हैं, लेकिन मैनेजमेंट को पूरी उम्मीद है कि वह समय रहते फिट हो जाएंगे।

हार्दिक के साथ-साथ युवा नीतीश कुमार रेड्डी का भी टिकट पक्का लग रहा है। अफ्रीकी परिस्थितियों में दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर होना भारत के लिए बड़ा प्लस पॉइंट होगा। स्पिन ऑलराउंडर डिपार्टमेंट की कमान अक्षर पटेल के हाथों में होगी, जिन्हें वाशिंगटन सुंदर का साथ मिलेगा।

पेस और स्पिन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करेंगे। भले ही मोहम्मद सिराज को हालिया समय में प्लेइंग इलेवन में लगातार मौके न मिल रहे हों, लेकिन उनके अनुभव को देखते हुए स्क्वाड में उनका रहना तय है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह मुख्य ताकत होंगे।

न्यूजीलैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले गुरनूर बराड़, आकिब नबी और अंशुल कंबोज ने भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। इसके अलावा लंबे समय से बाहर चल रहे हर्षित राणा की रफ्तार और कद दक्षिण अफ्रीकी पिचों पर काफी घातक साबित हो सकते हैं, इसलिए उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव मुख्य कलाई के स्पिनर की भूमिका निभाएंगे।

2027 ODI World Cup Team India
ACC Rising Stars Asia Cup: रजत पाटीदार इंडिया-A टीम से बाहर, रिंकू सिंह बने उपकप्तान, आयुष बडोनी शामिल

ये हैं वर्ल्ड कप स्क्वाड की रेस में शामिल टॉप 20 खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा

  • शुभमन गिल

  • विराट कोहली

  • श्रेयस अय्यर

  • केएल राहुल (विकेटकीपर)

  • ईशान किशन (विकेटकीपर)

  • ऋतुराज गायकवाड़

  • नमन धीर

  • हार्दिक पांड्या

  • नीतीश कुमार रेड्डी

  • अक्षर पटेल

  • वाशिंगटन सुंदर

  • कुलदीप यादव

  • जसप्रीत बुमराह

  • मोहम्मद सिराज

  • अर्शदीप सिंह

  • गुरनूर बराड़

  • आकिब नबी

  • हर्षित राणा

  • प्रसिद्ध कृष्णा