श्रीलंका के खिलाफ कल होने वाले मैच से पहले PAK टीम में बड़ा फेरबदल, 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों की अचानक एंट्री

Pakistan Test Squad vs Sri Lanka: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कल यानी सोमवार, 9 नवंबर से रावलपिंडी में टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। इस मैच से ठीक पाकिस्तान टीम में बड़ा फेरबदल किया गया है।
pak vs sl
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • श्रीलंका के खिलाफ कल होने वाले मैच से पहले बाबर सेना में बड़ा फेरबदल

  • पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कल से आगाज होगा दो टेस्ट मैचों की सीरीज

  • पाकिस्तानी स्क्वॉड 14 से बढ़कर 16 सदस्यों का हो गया है

PAK vs SL 1st Test 2026: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कल यानी सोमवार, 9 नवंबर से रावलपिंडी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 (WTC) के तहत खेली जाने वाली इस सीरीज से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लिया है।

दरअसल, कप्तान बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम में अचानक 4 खिलाड़ियों की एंट्री हुई है, जिससे पाकिस्तानी स्क्वॉड 14 से बढ़कर 16 सदस्यों का हो गया है। वहीं, दो खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर दिया गया है।

आमिर जमाल और सलमान अली आगा की हुई वापसी

दरअसल, घरेलू क्रिकेट में रनों और विकेटों का अंबार लगाने वाले स्टार ऑलराउंडर आमिर जमाल की टेस्ट टीम में वापसी हो गई है। आमिर ने हाल ही में प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-1 के फाइनल में 'मार्कहोर आईटी सॉल्यूशंस' के लिए खेलते हुए 55 रन बनाए और महज 32 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे।

इसके अलावा कायदे-ए-आजम ट्रॉफी में लाहौर व्हाइट्स की कप्तानी करते हुए भी उन्होंने शानदार खेल दिखाया। उनके साथ ही इंग्लैंड दौरे से स्वदेश भेजे गए सलमान अली आगा की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है। दूसरी ओर, शुरुआती 14 सदस्यीय टीम का हिस्सा रहे अली उस्मान और अब्दुल्ला फजल को स्क्वॉड से रिलीज (बाहर) कर दिया गया है।

pak vs sl
बारिश और DLS से भारत ने जीता दूसरा वनडे, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त; बल्लेबाजी फ्लॉप होने के जानें 3 कारण

इन 3 अनकैप्ड युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

पीसीबी ने घरेलू स्तर पर तहलका मचाने वाले 3 युवा चेहरों को पहली बार इंटरनेशनल टीम में शामिल किया है।

मुहम्मद तैयब आरिफ: 19 वर्षीय इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने किंग्समेन एकेडमी के लिए डिपार्टमेंटल फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट के 7 मैचों में 66.09 की लाजवाब औसत से 727 रन कूटे, जिसमें 3 शतक शामिल हैं।

अली शब्बीर: 19 साल के इस तेज गेंदबाज ने 8 फर्स्ट-क्लास मैचों में 22 विकेट चटकाए हैं। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में भी उन्होंने 3 विकेट लेकर सिलेक्टर्स को प्रभावित किया।

साकिब खान: इस गेंदबाज ने कायदे-ए-आजम ट्रॉफी 2025-26 में कराची ब्लूज को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। साकिब ने 9 मैचों में 20.60 की औसत से 47 विकेट झटके, जिसमें 34 रन देकर 7 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच सोमवार, 9 नवंबर 2026 से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। टेस्ट सीरीज के अलावा दोनों देशों के बीच होने वाले वनडे ट्राई-सीरीज फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग खेल प्रेमियों के लिए VETO OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी।

pak vs sl
ICC ODI World Cup 2027 Schedule: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला 10 अक्टूबर को, नेपाल में होगा क्वालीफायर प्लेऑफ

पहले टेस्ट के लिए संशोधित पाकिस्तान टीम

बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अली शब्बीर, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद ताहा, मुहम्मद तैयब आरिफ, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, समीर मिन्हास, साकिब खान, सऊद शकील।