Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

India Open: भारत ने टूर्नामेंट के लिए उतारा सबसे बड़ा दल, सात्विक और चिराग के अलावा पीवी सिंधु पर भी होंगी नजरें

इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपना सबसे बड़ा उतारा है। यह टूर्नामेंट मंगलवार 14 जनवरी से शुरू होगी। इस टूर्नामेंट में भारत के स्टार खिलाड़ियों पर नजरें होंगी।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 13, 2025 | 09:14 PM

सात्विक- चिराग और पीवी सिंधू (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: बैडमिंटन का सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपना सबसे बड़ा उतारा है। यह टूर्नामेंट मंगलवार 14 जनवरी से शुरू होगी। इस टूर्नामेंट में भारत के स्टार खिलाड़ियों पर नजरें होंगी। इन दिनों सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के अलावा पीवी सिंधु पर भी सभी की नजरें रहेगी। भारतीय खिलाड़ियों को पिछले दो सत्रों से इस टूर्नामेंट में सफलता नहीं मिली है। भारत का 41 सदस्यीय दल इस कमी को पूरा करने के साथ छह महीने पहले पेरिस ओलंपिक में खराब प्रदर्शन के बाद अपनी गलतियों को सुधारने के इरादे से उतरेगा ।

भारत को सात्विक और चिराग से काफी उम्मीदें हैं। दुनिया की पूर्व नंबर एक पुरूष युगल टीम ने 2022 इंडिया ओपन जीता था और 2025 सत्र में पिछले सप्ताह मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर अच्छी शुरूआत की। पेरिस ओलंपिक की निराशा के बावजूद चिराग और सात्विक पिछले दो साल में भारत के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। चाइना मास्टर्स 2024 सेमीफाइनल खेल चुके सात्विक और चिराग का सामना पहले दौर में मलेशिया के वेइ चोंग मैन और केइ वुन ती से होगा।

पीवी सिंधु विवाह के बाद पहला टूर्नामेंट खेलेगी। हैदराबाद की 29 वर्ष की सिंधू ने सैयद मोदी इंटरनेशनल खिताब जीता था लेकिन उसमे अधिकांश भारतीय खिलाड़ी ही खेले थे। सिंधू का सामना पहले दौर में अनुपमा उपाध्याय से होगा। वह आगे जापान की तोमोका मियाजाकी से खेल सकती है जिसने उन्हें पिछले साल स्विस ओपन में हराया था

सम्बंधित ख़बरें

PV Sindhu ने फिर रचा इतिहास, महिला बैडमिंटन में यह ‘महारिकॉर्ड’ बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं

Indian Open 2026: पीवी सिंधू बाहर, किदांबी श्रीकांत ने बनाई दूसरी राउंड में जगह

India Open 2026 की शुरुआत 13 जनवरी से, भारतीय खिलाड़ियों के साथ दुनिया के टॉप प्लेयर्स भी लेंगे हिस्सा

Year Ender 2025: लक्ष्य सेन ने जीता खिताब, तन्वी-आयुष ने बिखेरी चमक, ऐसा रहा भारतीय बैडमिंटन का साल

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

इंदिरा गांधी स्टेडियम में केडी जाधव इंडोर हॉल में होने वाले टूर्नामेंट में ओलंपिक चैम्पियन विक्टर एक्सेलसेन, अन सी यंग और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी शि युकी जैसे धुरंधर दौड़ में हैं। भारतीयों में प्रियांशु राजावत को पहले दौर में छठी वरीयता प्राप्त जापान के कोडाइ नाराओका से जबकि मालविका बंसोड को तीसरी वरीयता प्राप्त चीन की युइ हान से खेलना है। आकर्षि कश्यप का सामना आठवीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से होगा ।

महिला युगल में भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की टक्कर जापान की अरिसा इगाराशी और अयाको साकुरामोतो से होगी । वहीं तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा का सामना ब्रिटेन की चोले कोने और एस्टेले वान लीयुवेन से होगा ।

India open 2025 eyes on satwiksairaj rankireddy chirag shetty and pv sindhu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 13, 2025 | 09:14 PM

Topics:  

  • PV Sindhu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.