एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने दी 2-1 से पाकिस्तान को मात, हरमनप्रीत बने जीत के नायक
हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय हॉकी टीम अपना धमाल मचा रही है। टीम ने इस टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत हासिल कर ली है। आज के मुकबाले में भारत ने अपना चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को मात दी है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदरा गोल किए।
- Written By: अभिषेक सिंह
भारत ने पाकिस्तान को हराया (सोर्स- एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय हॉकी टीम अपना धमाल मचा रही है। टीम ने इस टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत हासिल कर ली है। आज के मुकबाले में भारत ने अपना चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को मात दी है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदरा गोल किए। इसी के साथ भारत ने सेमीफाइनल में भी जगह बना ली है।
इस मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार शुरुआत की। इस मैच का पहला गोल पाकिस्तान ने ही किया था। लेकिन टीम अपना मोमेंटम बरकरार नहीं रख पाई। पाकिस्तान ने अहमद नदीम (8वें मिनट) के गोल से बढ़त हासिल की, लेकिन फिर हरमनप्रीत सिंहने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को जीत में अहम रोल निभाया। इस मैच में भारत ने अपने अपराजेय अभियान जारी रखते पाकिस्तान को 2-1 से मात दी है।
India come out on 🔝 in a nail-biter 🇮🇳 💙#SonySportsNetwork #INDvsPAK #ACT2024 #HockeyIndia pic.twitter.com/qzTgEiTNM2 — Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 14, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Asian Badminton Championship के फाइनल में पहुंचे आयुष शेट्टी, वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी को दी करारी शिकस्त
Asian Badminton Championship के सेमीफाइनल में पहुंचे आयुष शेट्टी, जोनाथन क्रिस्टी को हराकर मेडल किया पक्का
विशेष: नकवी का ट्रॉफी ले जाना पाक का खेल आतंक, सम्मान सहित भारत को लौटाएं
Asian Under-22 Boxing Championship: रितिका का गोल्ड पर कब्जा, हिंदुस्तान की झोली में 13 पदक
वहीं पीआर श्रीजेश के संन्यास के बाद कृष्ण बहादुर पाठक ने उनकी जगह गोल पोस्ट की पहरेदारी के काम को बखूबी अंजाम दिया। इस मैच में भारत की जीत में उन्होंने भी अहम रोल अदा किया है। जिस तरह से उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपना खेल दिखाया है वह काबिल-ए-तारीफ है।
𝗞𝗥𝗜𝗦𝗛𝗔𝗡 𝗕𝗔𝗛𝗔𝗗𝗨𝗥 𝗣𝗔𝗧𝗛𝗔𝗞 👏 ✨ A brilliant double save to preserve India’s lead 🔥#SonySportsNetwork #INDvsPAK #ACT2024 #HockeyIndia #KrishanBahadurPathak | @TheHockeyIndia @asia_hockey @FIH_Hockey pic.twitter.com/NsmbABuljP — Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 14, 2024
जानकारी के लिए बता दें कि यह भारतीय हॉकी टीम की मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत है। भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 3-0 और जापान को 5-0 से करारी शिकस्त दी थी। फिर भारत ने कोरिया को 3-1 से हराया, भारत ने मलेशिया को 8-1 से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की थी।
यह भी पढ़ें:- टीम इंडिया की इस खासियत के फैन हैं नए गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल
बता दें कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत समेत कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। जहां ग्रुप स्टेज में सभी टीमों को पांच-पांच मुकाबले खेलने हैं। भारत ने इन सभी मुकाबलों में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत इस टूर्नामेंट में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारत ने पिछले साल घरेलू मैदान पर खिताब जीता था, जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा 4 खिताब जीतने वाली टीम बन गई।
