बड़ी खबर: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज इशान किशन अस्पताल में भर्ती
- Written By: मृणाल पाठक
PIC: Twitter
धर्मशाला: एक बड़ी खबर के अनुसार, भारत ने श्रीलंका (IND vs SL 2nd T20) के खिलाफ दूसरा टी20 मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kishan) श्रीलंका के गेंदबाज के खतरनाक बाउंसर की वजह से चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अब अस्पताल में भर्ती (Ishan Kishan Admitted In Hospital) करवाया गया है। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज को कांगड़ा के फोर्टिस हॉस्पिटल (Fortis Hospital) में एडमिट किया गया है। फ़िलहाल मिली जानकारी के अनुसार इशान का CT स्कैन किया गया है।
दरअसल, भारत और श्रीलंका के मैच के दौरान एक खतरनाक बाउंसर (Bouncer) उनके हेलमेट पर जा लगी थी। गेंद ने उनके कनपट्टी के पास हेलमेट को हिट किया था। जिसके बाद कुछ समय के लिए मैच को रोका भी गया था। हालांकि इशान ने दोबारा बल्लेबाजी की थी, लेकिन बीते शनिवार के मैच में उनका बल्ला ज़्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पाया।
Ishan Kishan admitted in Fortis Hospital, Kangra. He had taken a hit on his helmet by a nasty Lahiru Kumara bouncer. CT scan done. #INDvSL — Subhayan Chakraborty (@CricSubhayan) February 26, 2022
इशान किशन को हेलमेट पर गेंद लगने की घटना भारतीय पारी के चौथे ओवर की है। उस दौरान श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा डाल रहे थे। इस गेंद की रफ्तार 146 किलोमीटर प्रति घंटा थी। जब गेंद इशान को लगी तब उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया था और वह मैदान पर ही बैठ गए थे। श्रीलंकाई खिलाड़ी भी इस दौरान उनका हाल पूछने उनके पास पहुंचे थे। हालांकि, तुरंत मैदान पर फीजियो आए और इशान की जांच की, बाद में इशान फिर से बल्लेबाजी के लिए खड़े हुए।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
Asian Boxing Championships: अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्रॉन्ज
PBKS vs DC: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 211 रन, आर्या-अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी
फैंस के लिए आई बुरी खबर, होल्गर रूण का बड़ा फैसला, हैम्बर्ग और रोलैंड-गैरोस से हटे
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में इशान किशन की वो पारी देखने नहीं मिली जो पहले टी20 में देखने मिली थी। इस मैच में वह थोड़े परेशान दिखे। लाहिरू कुमारा के खिलाफ वो संघर्ष कर रहे थे। लिहाजा वह 15 गेंदों पर सिर्फ 16 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। उन्हें आउट करने वाले भी लाहिरू कुमारा ही थे। फिलहाल इशान चोट के चलते अस्पताल में भर्ती हैं।
