‘सर’ जडेजा का मोहाली टेस्ट में कमाल, रचा इतिहास पहले ठोके 175 रन, फिर लिया 5 विकेट
- Written By: मृणाल पाठक
File Photo
मोहाली: मोहाली में भारत और श्रीलंका (IND vs SL 1st Test) के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। मोहाली टेस्ट (Mohali Test) में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का कमाल ऐसा देखने मिल रहा है कि हर तरफ उनकी ही चर्चा की जा रही है। यह टेस्ट जडेजा के नाम रहा। बल्लेबाजी में जडेजा ने नाबाद 175 रनों की पारी खेली, इतना ही नहीं गेंदबाजी ने से भी उन्होंने शानदार करिश्मा कर दिखाया है। बेहतरीन गेंदबाजी कर उन्होंने अपने नाम पांच विकेट भी कर लिए हैं।
मोहाली टेस्ट के तीसरे दिन रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का जलवा ऐसा देखने मिला, जिससे श्रीलंका की पूरी टीम मुसीबत में आ गई। पहले बल्लेबाजी से पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया, वहीं अब गेंदबाजी से भी श्रीलंका की लोअर ऑर्डर को तहस नहस कर दिया। रवींद्र जडेजा ने अपने 13 ओवर के स्पेल में 4 मेडन डाले। जबकि सिर्फ 41 रन देकर पांच विकेट लिए।
A 5⃣-wicket haul for @imjadeja as #TeamIndia wrap Sri Lanka innings for 174 ?? Follow the match ▶️ https://t.co/XaUgOQVg3O#INDvSL | @Paytm pic.twitter.com/iJoGxRr6cY — BCCI (@BCCI) March 6, 2022
ये कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय बने जडेजा
रविंद्र जडेजा दुनिया के ऐसे छठे खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने एक ही मैच में 150 से ऊपर का स्कोर भी बनाया है, साथ ही 5 विकेट भी हासिल किए हैं। इसके अलावा वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
GT vs MI Live Score: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दानिश मालेवर ने MI के लिए किया डेब्यू
ODI क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा! बांग्लादेश के आगे पस्त हुई यह टीम, सालों का इंतजार हुआ खत्म
अब खेल नहीं, टीम चलाएंगे यूनिवर्स बॉस! क्रिस गेल ने खरीदी अपनी टी20 टीम, इस टूर्नामेंट में लगाएंगे बोली
“न करार, न उल्लंघन…” मुजरबानी ने PSL बैन को बताया गलत, तो पाकिस्तान बोर्ड ने भी कर दिया पलटवार
- वीनू मांकड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ 1952 में 184 रन बनाए और 196 रन देकर 5 विकेट लिए
- डेनिस एटिंक्सन ने 1955 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 219 रन बनाए, जबकि 56 रन देकर 5 विकेट लिए
- पॉली उमरीगर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 1962 में 172* रन बनाए और 107 रन देकर 5 विकेट हासिल किए
- गैरी सोबर्स ने साल 1966 में इंग्लैंड के खिलाफ 174 रन बनाए, वहीं 41 रन देकर 5 विकेट लिए
- मुश्ताक मोहम्मद ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ साल 1973 में 201 रन बनाए और 49 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए
- वहीं अब रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ 175* रन बनाए, जबकि 41 रन देकर 5 विकेट लिए
बता दें कि, रवींद्र जडेजा ने अपने करियर में ये कारनामा 10वीं बार कर दिखाया है, जब उन्होंने पारी में 5 विकेट लिए हो। जडेजा के अब तक के करियर पर नज़र डालें तो उन्होंने 57 मैच में 232 विकेट हासिल किए हैं, जबकि 2195 रन भी बनाए हैं। उनके इस आकड़े को देखकर साफ़ पता चलता है कि पिछले दो-तीन साल में रवींद्र जडेजा ने बतौर टेस्ट क्रिकेटर काफी इम्प्रूव किया है।
