37 साल की उम्र में दिनेश कार्तिक ने T20 में जड़ा पहला अर्धशतक, MS धोनी के इस रिकॉर्ड को किया ध्वस्त
- Written By: काजल चोपड़े
File Photo
राजकोट: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa 4th T20) के बीच शुक्रवार को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम चौथा टी20 मैच खेला गया। यह मैच भारत ने जीतकर इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की बराबरी कर ली है। भारत की इस जीत में 37 साल के दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का अहम योगदान रहा है। दिनेश कार्तिक ने चौथे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 27 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 2 छक्के और 9 चौके लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहा।
दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) उस समय क्रीज पर आए जब भारत अपने 4 विकेट गंवा चुका था। दिनेश की शानदार पारी के बदौलत भारत 20 ओवर में 6 विकेट पर 169 रन बना सकी। बता दें कि, दिनेश का यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह पहला अर्धशतक है। इस अर्धशतक के लिए उन्हें 16 साल तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने 37 साल 16 दिन की उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला अर्धशतक जड़ा है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए दिनेश ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एमएस धोनी ने 36 साल 229 दिन की उम्र में अर्धशतकीय पारी खेली थी। साल 2018 में धोनी ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह पारी खेली थी। धोनी के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह दूसरा अर्धशतक बनाया था।
सम्बंधित ख़बरें
Jos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे
मारिजाने कैप का धमाका, दमदार पारी से बनाए कई रिकॉर्ड्स, ऐसा करने वाली साउथ अफ्रीका की पहली बल्लेबाज बनीं
‘काफी गर्मी थी और वे पूरे मैदान में दौड़ रहे थे’, विराट कोहली की फिटनेस के मुरीद हुए टिम डेविड
जो किसी ने नहीं सोचा था वो हो गया…, शुभमन गिल ने आखिर तोड़ ही दिया MS Dhoni का रिकॉर्ड
इसके साथ ही दिनेश टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छठे या उससे निचले क्रम पर उतरकर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले धोनी ने 2018 में सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 43 गेंदों पर नाबाद 52 रन की पारी खेली थी।
