Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान के इस बैटिंग कोच ने बताया कौन है भारत का सबसे खतरनाक बल्लेबाज़, बाबर आजम रहें सावधान

  • Written By: सुभाष यादव
Updated On: Oct 22, 2021 | 12:44 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

-विनय कुमार 

रविवार, 24 अक्टूबर को होने वाले दो दुश्मन देशों की क्रिकेट टीम के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले का दर्शक ही नहीं क्रिकेट की दुनिया की नामी हस्तियों को भी बेकरार कर रखा है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन (Mathew Hayden) ने कहा है कि ICC T20 WORLD CUP, 2021के तहत, रविवार को दुबई के इंटरनेशनल क्रिक्रेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली भिड़ंत में दोनों टीमों की इम्तिहान होगी। और ये देखना होगा कि पाकिस्तान और भारत की टीमों में से कौन सा कप्तान इस हाई वोल्टेज मैच में दबाव को कितने बेहतर तरीके से हैंडल से करता है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बैटिंग कोच (एडवाइजर) मैथ्यू हेडेन ने कहा कि इस बड़े मुकाबले में गलती की गुंजाइश गहुत कम होगी, इसलिए मुकाबले के रिजल्ट में लीडरशिप की खास भूमिका होगी। मैथ्यू  हेडेन ने टीम इंडिया के पूर्व धुरंधर कप्तान ‘कैप्टेन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मोर्गन (Eoin Morgan) का उदाहरण देते हुए कहा कि, हालांकि, इन दोनों कप्तानों निजी प्रदर्शन एक बल्लेबाज के तौर पर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन दोनों ने इस ताज़ा सीजन की IPL 2021 में अपनी टीम की शानदार कप्तानी की।

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान की अवाम को दोहरा झटका, इधर टीम इंडिया ने धोया, उधर शहबाज सरकार ने कर दी फिल्डिंग सेट

पहले बॉयकॉट, फिर U-turn : पाकिस्तान की हार के बाद दिल्ली पुलिस ने लिखा- गलत जगह U-turn लोगे तो मुंह की खाओगे

टीम इंडिया की जीत का पाकिस्तान में मना जश्न, अफगानी फैन भी झूमते दिखे, बॉर्डर पार से आए VIDEO ने जीता दिल

इस नाकाबिल, जाहिल को चेयरमैन बना दिया है…, पाक की हार के बाद मोहसिन नकवी पर भड़के शोएब अख़्तर

मैथ्यू हेडेन (Mathew Hayden) ने कहा, “उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन बहुत शानदार नहीं था, जितना उनके पिछले आंकड़े बताते हैं। लेकिन, जिस तरह से उन्होंने (MS Dhoni and Eoin Morgan) अपनी टीम की कप्तानी की और खुद को सिचुएशन में ढाला, उसकी बदौलत उनकी टीमें IPL 2021 के फाइनल पहुंच पाई।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरा मानना है कि आने वाले मुकाबलों टीम लीडरशिप महत्वपूर्ण होगी। क्योंकि, UAE के हालात में गलती की गुंजाइश बहुत कम होगी और वहां हालात आसान नहीं होंगे।” मैथ्यू हेडेन ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) को एक लीडर के साथ-साथ बल्लेबाज के तौर पर अपनी भूमिका निभानी होगी।

हेडेन कहा, ‘कप्तान और बल्लेबाज के रूप में उस पर अतिरिक्त दबाव होगा क्योंकि उसे निशाना बनाया जाएगा और सभी उस पर हावी होने का प्रयास करेंगे. बाबर को बल्लेबाज और कप्तान की अपनी भूमिका निभानी होगी.’ पिछले कुछ वर्षों से भारतीय क्रिकेट पर करीबी नजर रखने वाले हेडन का मानना है कि पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा लोकेश राहुल और ऋषभ पंत होंगे. 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी के सलाहकार मैथ्यू हेडेन ने कहा, “मैंने लोकेश राहुल (KL Rahul) को आगे बढ़ते देखा है। और, वह पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। मैंने उसका संघर्ष और छोटे फॉर्मट में उसका दबदबा देखा है। मैंने ऋषभ पंत (Rishabh Pant Wicket-keeper Batsman) को भी देखा है। वह किस नकद बोलिंग अटैक को नेस्तनाबूद करते हैं। उन्हें अवसर मिला है और वह स्थितियों को हैंडल करने के लिए उसी नजरिए से देखते हैं।”

Ind vs pak icc t20 wc 2021 batting coach of pakistan told who is the most dangerous batsman of india babar azam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 22, 2021 | 12:42 PM

Topics:  

  • ICC T20 World Cup
  • IND vs PAK
  • India vs Pakistan
  • PAK Vs IND

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.