IND vs NZ: 0 रन पर गिरे 3 विकेट, रोहित, कोहली और अय्यर का फ्लॉप शो; भारत के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs NZ 4th ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने बिना कोई रन बनाए 3 विकेट- रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के रूप में गंवा दिए गंवा दिए।
Rohit Sharma Golden Duck ODI
भारत बनाम न्यूजीलैंडसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में 334 रनों का लक्ष्य मिला।

  • टीम इंडिया ने पारी के पहले ही ओवर में 0 रन पर 3 विकेट गंवा दिए।

  • वनडे इतिहास में पहली बार भारत ने शून्य के स्कोर पर अपने शुरुआती 3 विकेट खोए।

Rohit Sharma Golden Duck ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चौथे वनडे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। जीत के लिए मिले 334 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पारी के पहले ही ओवर में बिना कोई रन बनाए अपने 3 बड़े विकेट गंवा दिए।

आपको बता दें कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है, जब टीम इंडिया ने शून्य के स्कोर पर अपने शुरुआती 3 विकेट खोए हैं।

मैट हेनरी का कहर: पहले ही ओवर में समेटा टॉप ऑर्डर

दरअसल, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने भारतीय बल्लेबाजी की कमर पहले ही ओवर में तोड़ दी। ओवर की पहली ही गेंद (0.1) पर हेनरी ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को स्लिप में खड़े फिन एलन के हाथों कैच आउट कराया। अपने शानदार वनडे करियर में रोहित पहली बार पारी की पहली गेंद पर (गोल्डन डक) आउट हुए हैं।

इसके बाद क्रीज पर आए विराट कोहली भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और ओवर की 5वीं गेंद पर हेनरी ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर भारत को दोहरा झटका दिया। अगली ही गेंद (0.6) पर हेनरी ने भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को LBW आउट कर टीम को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। भारत का टॉप ऑर्डर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गया।

Rohit Sharma Golden Duck ODI
दिल्ली कैपिटल्स को मिलेगा नया कप्तान, अक्षर पटेल छोड़ सकते हैं कमान, केएल राहुल और ऋषभ पंत में कड़ी टक्कर

यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाने वाली चौथी टीम बनी भारत

बिना कोई रन बनाए अपने शीर्ष क्रम के 3 विकेट गंवाने के मामले में भारत अब वनडे इतिहास की चौथी टीम बन गई है।

पाकिस्तान: दो बार (1983 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ और 1997 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ)

  • बांग्लादेश: एक बार (2003 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ)

  • ऑस्ट्रेलिया: एक बार (2026 में बांग्लादेश के खिलाफ)

  • भारत: एक बार (2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ)

16 साल बाद एक ही मैच में शून्य पर आउट हुए 'रो-को'

क्रिकबज के आंकड़ों के मुताबिक, यह केवल दूसरा मौका है जब रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों एक ही वनडे मैच में बिना खाता खोले (डक पर) आउट हुए हैं। इससे पहले साल 2010 में दांबुला में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे में ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए थे।

रोहित और कोहली के नाम जुड़े ये अनचाहे रिकॉर्ड्स

कोहली ने की सचिन की बराबरी: विराट कोहली वनडे करियर में कुल 20वीं बार शून्य पर आउट हुए। इसके साथ ही वह भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में सचिन तेंदुलकर (20 बार) के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

पहली गेंद पर आउट होने वाले भारतीय: रोहित शर्मा अब उन चुनिंदा भारतीय सलामी बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जो वनडे पारी की पहली ही गेंद पर आउट हुए हैं।

Rohit Sharma Golden Duck ODI
ICC का बड़ा फैसला, बाली बैठक में WTC 2027-31 के मुकाबलों और 4 बड़े टूर्नामेंटों की विंडो पर लगेगी मुहर

वनडे पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • सौरव गांगुली: 3 बार

  • वीरेंद्र सहवाग: 3 बार

  • सुनील गावस्कर: 1 बार

  • रवि शास्त्री: 1 बार

  • कृष्णमाचारी श्रीकांत: 1 बार

  • मनोज प्रभाकर: 1 बार

  • रोहित शर्मा: 1 बार