क्या विराट कोहली के कारण खत्म हुआ सुरेश रैना का करियर? दिग्गज बल्लेबाज ने खुद किया बड़ा खुलासा

Aakash Chopra Podcast: सुरेश रैना ने आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में एमएस धोनी के बाद टीम मैनेजमेंट और कप्तान विराट कोहली की सोच पर खुलकर बात की है। जानें रैना ने अपने संन्यास और ड्रॉप होने पर क्या कहा।
 Aakash Chopra Podcast
भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और विराट कोहली सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • धोनी के बाद नया कप्तान आने से टीम की सोच और रणनीति बदल गई।

  • टेस्ट पास करने और रन बनाने के बावजूद टीम से बाहर रखने का कोई साफ कारण नहीं मिला।

  • विश्व कप टीम में जगह न मिलना ही करियर के अंत की मुख्य वजह बना।

Suresh Raina Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर सुरेश रैना ने 33 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर हर किसी को चौंका दिया था। साल 2019 के वनडे विश्व कप टीम में जगह न मिलने और तत्कालीन कप्तान विराट कोहली की अप्रोच को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि कोहली की वजह से ही रैना का करियर खत्म हुआ।

वहीं अब इन तमाम चर्चाओं पर खुद सुरेश रैना ने पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में अंदर की पूरी कहानी बयां करते हुए चुप्पी तोड़ी है।

कप्तान का माइंडसेट और यो-यो टेस्ट का सच

आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में जब रैना से पूछा गया कि क्या धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें टीम में नजरअंदाज किया गया? इस पर रैना ने बेबाकी से कहा कि हर कप्तान की अपनी टीम और अपने खिलाड़ी होते हैं।

जब कप्तान बदलता है, तो उसकी सोच भी बदलती है। मैं और युवराज सिंह एक समय यो-यो टेस्ट में फेल हुए थे, लेकिन बाद में हमने इसे क्लियर किया और घरेलू क्रिकेट में जमकर रन भी बनाए। मगर टीम में शामिल करना या न करना, पूरी तरह कप्तान का अपना माइंडसेट होता है।

 Aakash Chopra Podcast
IPL 2028 Expansion: क्या IPL में शामिल होंगी 2 नई टीमें?, पुणे और वडोदरा रेस में सबसे आगे; रिपोर्ट

मैनेजमेंट से नहीं मिले सवालों के जवाब

कम्युनिकेशन गैप पर बात करते हुए रैना ने बताया कि तत्कालीन कोच अनिल कुंबले ने उन्हें कुछ चीजें स्पष्ट की थीं। रैना के मुताबिक, वह और युवराज सिंह 2019 विश्व कप में टीम के लिए बेहतर कॉम्बिनेशन साबित हो सकते थे, लेकिन मैनेजमेंट की सोच अलग थी।

सुरेश रैना ने दर्द बयां करते हुए कहा कि मैंने कप्तान और कोच से बाहर होने का क्राइटेरिया जानने के लिए कई सवाल पूछे, लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं मिला। एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते मैं एक सम्मानजनक विदाई (फेयरवेल मैच) डिजर्व करता था। रैना ने साफ किया कि मन में मलाल जरूर था, लेकिन उन्होंने देश के लिए हमेशा अपनी पूरी मेहनत की।

 Aakash Chopra Podcast
Rinku Singh Wedding: 4 दिसंबर को सांसद प्रिया सरोज संग सात फेरे लेंगे रिंकू सिंह, लखनऊ में होगी शादी

शानदार रहा सुरेश रैना का अंतरराष्ट्रीय करियर

सुरेश रैना ने साल 2006 में डेब्यू किया था और अपना आखिरी मैच 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला। उनके करियर के आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं।

टेस्ट: 18 मैच, 768 रन, 1 शतक, 7 अर्धशतक (औसत: 26.48)

वनडे: 226 मैच, 5615 रन, 5 शतक, 36 अर्धशतक (स्ट्राइक रेट: 93.51)

टी-20: 78 मैच, 1604 रन, 1 शतक, 5 अर्धशतक (स्ट्राइक रेट: 134+)