Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भुवनेश्वर कुमार ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पावरप्ले में ऐसा कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Jun 27, 2022 | 09:45 AM

टी20 फॉर्मेट एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

डबलिन: भारत और आयरलैंड के बीच रविवार को पहला टी20 मैच (India vs Ireland T20 Match) खेला गया। यह मैच भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीतकर 2 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने एक  वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने अपने 3 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिया, इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी डाला। भुवनेश्वर को आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र विकेट पावरप्ले में मिला। इसके साथ ही वह अब T20I क्रिकेट में पहले 6 ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। यह कारनामा करते हुए उन्होंने इस मामले में सैमुअल बद्री और टिम साउदी को पीछे छोड़ा है।

भुवनेश्वर (Bhuvneshwar Kumar) ने आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी को अपने पहले ही ओवर की 5वीं गेंद पर बोल्ड किया था। भुवी के नाम T20I पावरप्ले में अब 34 विकेट हो गए हैं। वह पहले 6 ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, अगले मैच में ऐसा होगा जीत का पक्का प्लान

आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर

IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी

T20I क्रिकेट में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट

  • भुवनेश्वर कुमार – 34 विकेट
  • सैमुअल बद्री – 33 विकेट
  • टिम साउथी – 33 विकेट
  • शाकिब अल हसन – 27 विकेट
  • जोश हेजलवुड – 27 विकेट

मैच की बात करें तो, बारिश की वजह से मैच काफी देर से शुरू हुआ। इस वजह से मैच 12-12 ओवर का खेला गया। इस मुकाबले ने भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। आयरलैंड ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 108 रन बनाए। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने दीपक हुड्डा के 29 गेंदों पर 47 रनों के दम पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 28 जून को इसी मैदान पर खेला जाना है।

Ind vs ire t20 series bhuvneshwar kumar becomes highest wicket taker in t20i powerplay ireland vs india 1st t20i

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2022 | 09:45 AM

Topics:  

  • Ireland Vs India 1st T20
  • Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.