Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ICC Rankings में हरमनप्रीत कौर का जलाव, टॉप-10 में मारी धमाकेदार एंट्री, इन दो प्लेयर्स को हुआ नुकसान

ICC T20I Rankings: ICC की ताजा रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला। भारतीय कप्तान ने एक स्थान की छलांग लगाकर टी20आई बल्लेबाजों की टॉप-10 सूची में जगह बना ली है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 28, 2026 | 07:37 PM

हरमनप्रीत कौर (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ICC Rankings Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आईसीसी ने ताजा वूमेन्स टी20 रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। भारत और साउथ अफ्रीका की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर रैंकिंग में छलांग लगाई है। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट की हो रही है, जिन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल कर नई ऊंचाई छू ली है।

वोल्वार्ड्ट की दमदार वापसी

पिछले महीने तक अपने फॉर्म को लेकर चिंतित नजर आ रही लौरा वोल्वार्ड्ट ने अब शानदार वापसी करते हुए आलोचकों को जवाब दिया है। इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले उनका यह प्रदर्शन साउथ अफ्रीका के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। उन्होंने न सिर्फ अपनी लय हासिल की है, बल्कि टीम को भी मजबूती दी है।

सम्बंधित ख़बरें

‘प्लीज बोलने दो यार मुझे इसकी आदत…’, कोहली को बच्चों के सामने क्यों कहना पड़ा ऐसा?

PM मोदी और BCCI का नॉर्थ-ईस्ट को बड़ा तोहफा, हाई-टेक क्रिकेट एकेडमी का हुआ उद्घाटन, अब घर बैठे निखरेगा टैलेंट

IPL 2026: ऑरेंज कैप के लिए इधर किंग कोहली ने फिर पकड़ी रफ्तार, उधर भुवी ने पर्पल कैप झटककर सबको छोड़ा पीछे

इतिहास रचने की दहलीज पर 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi, 43 रन बनाते ही IPL में कर देंगे ये बड़ा कमाल

भारतीय कप्तान ने मारी टॉप-10 एंट्री

ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों के लिए मिश्रित परिणाम देखने को मिले हैं। स्मृति मंधाना एक स्थान नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि शेफाली वर्मा दो पायदान नीचे गिरकर आठवें नंबर पर आ गई हैं। हालांकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक स्थान की छलांग लगाते हुए टॉप-10 में एंट्री कर ली है। इससे पहले वह 11वें स्थान पर थीं, लेकिन अब उन्होंने मजबूत वापसी की है।

भारत के खिलाफ सीरीज में छाईं वोल्वार्ड्ट

हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में वोल्वार्ड्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। पांच मैचों की इस सीरीज में उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक की मदद से कुल 330 रन बनाए। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत साउथ अफ्रीका ने सीरीज 4-1 से जीत ली। इस सीरीज में उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया, जिसने उनके आत्मविश्वास को और बढ़ाया।

रैंकिंग में मिला बड़ा फायदा

इस शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी रैंकिंग पर भी देखने को मिला। वोल्वार्ड्ट दो स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं और उनकी रेटिंग 786 हो गई है। वह दूसरे स्थान पर मौजूद बेथ मूनी से सिर्फ दो अंक पीछे हैं, जबकि शीर्ष पर काबिज जॉर्जिया वोल से 29 अंक दूर हैं।

ये भी पढ़ें: ‘प्लीज बोलने दो यार मुझे इसकी आदत…’, कोहली को बच्चों के सामने क्यों कहना पड़ा ऐसा?

इस सीरीज के बाद भारत की युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने भी दो स्थान की छलांग लगाकर 22वां स्थान हासिल किया है। वहीं साउथ अफ्रीका की सुने लुस छह स्थान ऊपर चढ़कर 29वें नंबर पर पहुंच गई हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान की सादिया इकबाल अब भी शीर्ष पर बनी हुई हैं। भारत की दीप्ति शर्मा और साउथ अफ्रीका की नॉनकुलुलेको म्लाबा संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा और भी रोमांचक हो गई है।

Icc womens t20 rankings 2026 laura wolvaardt harmanpreet kaur top 10 update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 07:37 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Harmanpreet Kaur
  • ICC Ranking

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.