ICC का बड़ा फैसला, UNICEF के साथ मिलकर देगी लैंगिक समानता को बढ़ावा
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण तथा क्रिकेट के जरिए लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए यूनिसेफ (UNICEF) के साथ गठजोड़ किया है।
- Written By: काजल चोपड़े
Updated On:
Mar 22, 2025 | 11:46 AM
दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण तथा क्रिकेट के जरिए लैंगिक समानता (Gender Equality) को बढ़ावा देने के लिए यूनिसेफ (UNICEF) के साथ गठजोड़ किया है।
यह भागीदारी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी T20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) से शुरू होगी जिसमें भाग लेने वाले सभी 16 देश ‘‘क्रिकेट 4 गुड कोचिंग क्लीनिक” का आयोजन करेंगे। इसमें से प्रत्येक में 40 बच्चे भाग लेंगे। इन क्लीनिक में बच्चे लैंगिक समानता के बारे में सीख लेंगे और साथ ही क्रिकेट के अपने नायकों से भी मिलेंगे।
ऑस्ट्रेलिया (Australia) के कप्तान आरोन फिंच (Aaron Finch ) ने कहा,‘‘ एक बेटी का पिता होने के नाते मुझे क्रिकेट के जरिए लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी और यूनिसेफ के बीच साझेदारी का समर्थन करने में गर्व है।” (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
यौन शोषण मामले में Karim Khan ICC के अभियोजक पद से हटाए गए, 82 देशों ने किया मतदान
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर
International Justice Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस? जानिए इससे जुड़ी हर बात
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
Icc and unicef partner to promote gender equality through cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 14, 2022 | 11:54 AM
