T20 World Cup 2026: घुटना पकड़कर लंगड़ाए…IND vs USA मैच से पहले ठीक से चल भी नहीं पा रहे हर्षित राणा
T20 World Cup 2026: भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल हो गए हैं, उनकी चोट की हालत ऐसी रही कि ठीक से दो कदम चल पाना भी मुश्किल दिखा। वो अपना घुटना पकड़े और लंगड़ाते दिखे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
हर्षित राणा (Image- Social Media)
Harshit Rana Injury: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों की चोटों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस लिस्ट में तेज गेंदबाज हर्षित राणा का नाम भी शामिल हो गया है। दाएं हाथ के इस पेसर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मैच के दौरान चोट लगी, जिसके बाद वे काफी परेशानी में नजर आए।
हालत ऐसी थी कि उनके लिए ठीक से दो कदम चल पाना भी मुश्किल हो गया। घुटना पकड़कर लंगड़ाते हुए हर्षित राणा की तस्वीरें जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में सामने आईं, तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में USA के खिलाफ होने वाले ओपनिंग मैच से पहले भारतीय टीम की चिंताएं और बढ़ गईं।
फिटनेस को लेकर बढ़ी चिंता
चयन को लेकर हुई आलोचनाओं के बावजूद, राणा ने पिछले 12 महीनों में टीम में अपनी जगह मजबूत कर ली है। अगर वह फिट रहते हैं, तो कुलदीप यादव के साथ प्लेइंग इलेवन में जगह के लिए मुकाबला कर सकते हैं। हालांकि, टीम प्रबंधन की सबसे बड़ी चिंता उनकी फिटनेस को लेकर होगी और यदि चोट गंभीर पाई जाती है, तो इस पर जल्द ही आधिकारिक अपडेट सामने आ सकता है। मैदान से लंगड़ाते हुए बाहर जाने से पहले राणा ने अपने एकमात्र ओवर में 16 रन खर्च किए थे।
सम्बंधित ख़बरें
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
वाशिंगटन सुंदर पहले से चोटिल
भारत पहले से ही ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस को लेकर परेशान है। सुंदर पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में पसली में चोट लगने के कारण पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे। उन्होंने न तो भारत के लिए और न ही भारतीय टीम के किसी वार्म-अप मैच में हिस्सा लिया है। अब देखना यह होगा कि भारत किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल करता है या फिर सुपर-8 मुकाबलों तक सुंदर के फिट होने का इंतजार करता है।
यह भी पढ़ें- जन्मदिन विशेष: वो भारतीय गेंदबाज जिसने बुमराह के बाद मारी टीम में एंट्री, लेकिन पहले लगा दिया विकेटों का शतक
वहीं, तिलक वर्मा इस समय बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं, जहां उनके वर्कलोड की निगरानी की जा रही है। हालांकि, उन्हें अभी पूरी तरह फिट घोषित नहीं किया गया है। पिछले महीने अंडकोष की सर्जरी कराने के बाद तिलक वर्मा रिकवरी के दौर से गुजर चुके हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले उन्होंने अमेरिका के खिलाफ इंडिया ए की ओर से भी खेला था।
