Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Hockey World Cup के फाइनल में Germany और Belgium के बीच होगी भिड़ंत

फाइनल मैच 29 जनवरी की शाम 7 बजे आरंभ होगा। और, ब्रॉन्ज मेडल के लिए ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच इसी दिन शाम 4.30 बजे मैच खेला जाएगा। 

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Apr 14, 2025 | 11:04 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

हॉकी वर्ल्ड कप, 2023 के पहले सेमीफाइनल में जर्मनी ने ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराया। और, इसी दिन खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में बेल्जियम ने नीदरलैंड्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब बेल्जियम बनाम जर्मनी (Belgium vs Germany FIH Men’s Hockey World Cup Final Match, 2023 India, Bhuvaneshwar) फाइनल मैच 29 जनवरी को भुवनेश्वर के कलिंग अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। और, सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स ब्रॉन्ज मेडल के लिए एक और मुकाबला करेंगे।

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम 4.30 बजे भुवनेश्वर के कलिंग अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए FIH Men’s Hockey World Cup, 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच में जर्मनी ने ऑस्ट्रेलिया को (Australia vs Germany, 2023) 4-3 से हरा दिया और खिताबी भिड़ंत के लिए क्वालीफाई कर गई। जबकि, इसी दिन शाम 7 बजे खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में   बेल्जियम और नीदरलैंड्स के बीच कांटे की टक्कर हुई। मैच 2-2 गोल से बराबरी पर खत्म हुआ। जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम 3-2 से बाज़ी मार ले गई और फाइनल में जगह बना ली। फाइनल मैच 29 जनवरी की शाम 7 बजे आरंभ होगा। और, ब्रॉन्ज मेडल के लिए ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच इसी दिन शाम 4.30 बजे मैच खेला जाएगा।

FIH Men’s Hockey World Cup, 2023 के मैचों का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network के चैनल और मोबाइल फोन पर Disney+hotstar ऐप पर स्ट्रीमिंग की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

मेहुल चोकसी की वापसी तय, बेल्जियम के कोर्ट से आखिरी उम्मीद भी टूटी, प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील खारिज

फरारी खत्म!भगोड़े मेहुल चोकसी की भारत वापसी का रास्ता साफ, बेल्जियम कोर्ट ने प्रत्यर्पण को दी मंजूरी

अब बेल्जियम भी फिलिस्तीन को मान्यता देने को तैयार, नेतन्याहू ने लगाई फटकार, अगले हफ्ते UN की बैठक

Mehul Choksi Arrested: PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चौकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, तेज हुई भारत लाने की कोशिशें

Germany vs Belgium Hockey World Cup, 2023 Final 

दोनों देशों की टीम 

बेल्जियम (Belgium)

लोइक वैन डोरेन, आर्थर वैन डोरेन, विंसेंट वनश, जॉन-जॉन डोहमेन, फ्लोरेंट वैन ऑबेल, टॉम बून, सेबेस्टियन डॉकियर, सेड्रिक चार्लीयर, गौथियर बोकार्ड, निकोलस डी केर्पेल, अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स, फेलिक्स डेनेयर (सी), साइमन गौगनार्ड, आर्थर डी स्लोवर, लोइक लुपर्ट, एंटोनी किना, विक्टर वैग्नेज़, टैंगी कोसिन्स।

रिज़र्व खिलाड़ी: मैक्सिम वैन ओस्ट, थिबॉए स्टॉकब्रोक्स

कोच: मिशेल वैन डेन ह्यूवेल

जर्मनी (Germany)

अलेक्जेंडर स्टैडलर, मथियास मुलर, मैट ग्रामबश, लुकास विंडफेडर, निकलास वेलन, टॉम ग्रामबश, टियो हिनरिक्स, गोंजालो पिलाट, क्रिस्टोफर रुहर, जस्टस वीगैंड, मार्को मिल्टकाउ, मार्टिन ज़्विकर, हेंस मुलर, तैमूर ओरुज़, थिस प्रिंज़, मोरित्ज़ ट्रॉम्पर्ट्ज़, मोरिट्ज़ लुडविग , जीन डेनबर्ग।

रिज़र्व खिलाड़ी:  बॉसरहॉफ, पॉल-फिलिप

कोच: आंद्रे हेनिंग

-विनय कुमार

Germany and belgium will clash in the final of the hockey world cup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 28, 2023 | 10:57 AM

Topics:  

  • Belgium

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.