सुनील गावस्कर का दावा, ‘सिर्फ 20 मिनट में करा सकते हैं विराट कोहली की फॉर्म में वापसी’
- Written By: काजल चोपड़े
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) फ़िलहाल अच्छे फॉर्म में नज़र नहीं आ रहे हैं। जिस वजह से उन्हें कई लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच ‘लिटिल मास्टर’ के नाम से मशहूर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का कहना है कि, वह सिर्फ 20 मिनट नेट पर बिताने के बाद विराट कोहली की फॉर्म में वापसी करा सकते हैं।
विराट कोहली (Virat Kohli) ने साल 2019 के बाद से एक भी शतकीय पारी नहीं खेली। जिस वजह से क्रिकेट जगत के कई दिग्गज लोगों ने उन्हें ब्रेक लेने की सलाह दी है। वहीं, भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने विराट कोहली पर निशाना साधते हुए कहा था कि, ‘अगर रन नहीं बन रहे हैं तो विराट कोहली को टीम से बाहर कर देना चाहिए।’ हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा, विराट का समर्थन कर रहे हैं।
हाल ही में सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘उन्हें विराट के लिए कुछ इनपुट मिले हैं, जो आधुनिक क्रिकेटर के रन मशीन को एक बार फिर पटरी पर लौटने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा, ‘अगर मेरे पास उनके साथ लगभग 20 मिनट दिया जाए तो मैं उन्हें वह बातें बता पाता जो उन्हें फॉर्म में वापसी करा सकती हैं। मैं उनकी ऑफ स्टंप से बाहर निकलती गेंदों पर आउट होने की समस्या को पूरी तरह खत्म कर सकता हूं।’
सम्बंधित ख़बरें
लॉर्ड्स में भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं जो रूट, आंकड़े बढ़ा रहे टीम इंडिया की टेंशन
ENG vs IND 3rd ODI: निर्णायक वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के कारण ये स्टार ऑलराउंडर हुए बाहर
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा कि, ‘एक सलामी बल्लेबाज होने के नाते उस लाइन से परेशान होने के कारण कुछ चीजें हैं जो आप कोशिश करते हैं। अगर मुझे उनके साथ 20 मिनट मिले तो मैं उन्हें बता सकूंगा। फॉर्म अच्छी नहीं होती है तो हर बल्लेबाज इस लाइन पर गिरने वाली गेंदों पर रन बनाना चाहता है। समस्या यहीं से शुरू होती है।’
लिटिल मास्टर ने विराट की फॉर्म को लेकर कहा- ‘मुझे लगता है कि हमें बस इंतजार करना होगा और देखना होगा कि वह कब फॉर्म में वापसी करते हैं। भारत के लिए उनका रिकॉर्ड देखें, 70 अंतरराष्ट्रीय शतक। मेरा मतलब है कि उन्होंने खेल के सभी प्रारूपों में सभी परिस्थितियों में रन बनाए हैं।’
